Biggboss 14: अभिनव शुक्ला पर कविता कौशिक के पति रोनित के लगाए गए गंभीर आरोपों पर भड़की रुबीना दिलैक

बिगबॉस हाउस से जाते हुए कव‍िता ने अभ‍िनव शुक्ला के बारे में किसी खुलासे का जिक्र भी करते हुए निकली थी। जिसके बाद कव‍िता के पति रोन‍ित बिस्वास ने अभ‍िनव पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों पर अभ‍िनव शुक्ला ने अपना शॉकिंग रिएक्शन दिया है।

Abhinav Shukla Reacts to Ronit Biswas Allegations: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Biggboss 14) अब धीरे-धीरे फिनाले की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स का जबरजस्त पावर देखने को मिल रहा है। घर में जहां एक तरफ पर्सनैलिटी का टेस्ट होता है वहीं रिश्तों का भी इम्त‍िहान होता रहता हैं। वही बिगबॉस हाउस में पिछले दिनों कव‍िता कौश‍िक (Kavita Kaushik) ने घर के मुख्य द्वार से एग्ज‍िट कर सभी को चौंका दिया था। जाते-जाते कव‍िता ने अभ‍िनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के बारे में किसी खुलासे का जिक्र भी करते हुए निकली थी। जिसके बाद बिगबॉस हाउस से निकलने के बाद कव‍िता के पति रोन‍ित बिस्वास (Ronit Biswas) ने अभ‍िनव पर गंभीर आरोप लगाए थे। वही अब शुक्रवार के एपिसोड में इन्हीं आरोपों पर अभ‍िनव शुक्ला ने अपना शॉकिंग रिएक्शन दिया है।

दरअसल शुक्रवार को विकास गुप्ता ने अभ‍िनव को बताया कि बाहर कविता के पति ने उनके बारे में सोशल मीडिया के जरिए काफी बुरा-भला कहा है। यहाँ तक की उन्हें शराबी भी कहा है। साथ ही ये भी कहा कि अभ‍िनव ने उनकी पत्नी यानी कव‍िता को शराब पीकर गंदे मैसेजेज किए हैं। अभ‍िनव की हरकतों से परेशान होकर उन्हें ऑथोर‍िटीज बुलानी पड़ी थी। वही जब अभ‍िनव को इसके बारे में पता चला तो वह काफी शॉक्ड नजर आए। उन्होंने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत ठहराया है। जिसके बाद विकास के कहने पर अभिनव ने अपनी पत्नी रुबीना दिलैक को सब बातें बताई। जिसके बाद रुबीना का गुस्सा साफ देखा गया।

ये भी पढ़े: Dilip Kumar Birthday: दिलीप कुमार केे जन्मदिन पर जानें इनकी ज़िंदगी से जुड़ी अनसुनी बातें

Abhinav shukla Reacts to kavita kaushiks husband Ronit Biswas Allegations put on him

आपको बता दे अभ‍िनव ने रुबीना और अली से भी इसपर बात की। अली ने भी कहा कि हां कव‍िता के पति ने उनके बारे में ऐसा कहा है। इसपर रुबीना भी काफी भड़क गईं। उन्होंने कविता और उनके पति पर मानहान‍ि का केस करने की बात भी कही, जिसपर अभ‍िनव ने कहा अभी से एक्शन पर पहुंचना सही नहीं होगा। हलाकि अभिनव ने बताया की लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कव‍िता के घर में उनके पति की मौजूदगी में एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। यह सब कुछ प्रोफेशनल था। अब आगे क्या होता है वो अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े: Rahul Roy ने शेयर किया Speech Therapy सेशन का वीडियो, कहा- कुछ शब्द मेरे लब से

ताज़ा ख़बरें