Tu Jhoothi Main Makkaar इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड में इस साल ‘पठान’ के बाद दूसरी हिट फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अब ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है।

Tu Jhoothi ​​Main Makkaar: बॉलीवुड की इस साल की पठान के बाद दूसरी हिट फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अब ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर इस रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म ने भारत में कुल 130 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म 08 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। 

सूत्रों से पता चला है कि इस फिल्म को ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 07 मई 2023 को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह फिल्म ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। इसके अलावा इस फिल्म को 07 मई को रिलीज किया जायेगा इस बात की भी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। 

अगर बात करें फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की तो इस फिल्म में  मॉडर्न युग के कपल के रिलेशनशिप को दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आए थे। फिल्म में यह दोनों एक दूसरे के रोमेंटिक कपल के रूप में नजर आए थे। दोनों इस फिल्म में एक दूसरे को रिलेशनशिप में धोखा देने की कोशिश करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा इस फिल्म में जाने-माने कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने भी एक अहम किरदार निभाया था। फिल्म में अनुभव बस्सी ने रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभया है। 

फिल्म में अनुभव और रणबीर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है। इसके अलावा फिल्म में श्रद्धा कपूर की कॉमिक टाइमिंग भी काफी अच्छी थी। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी थी। दोनों अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग दिखाई है। इसके अलावा फिल्म में कार्तिक आर्यन का कैमियो भी देखने को मिला था। कार्तिक के कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। कार्तिक भी पहली बार किसी फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए हैं। 

ये भी पढ़ें: Adah Sharma ने The Kerala Story को Propaganda वाली फिल्म बताने वालों को दिया करारा जवाब, यूजर्स हुए नाराज

ताज़ा ख़बरें