Deepika Padukone In A Big Budget Action Web-Series: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिन्होंने इस साल की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में-’पठान’ और ‘जवान’ में काम किया है, उन्हेंअब एक बडी एक्शन वेब-सीरीज के लिए अप्रोच किया जा रहा है। इस एक्शन वेब-सीरीज का बजट काफी बड़ा होने वाला है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक मेगा एक्शन थ्रिलर के लिए नेटफ्लिक्स ने दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया हैं। अभिनेत्री से इस सीरीज के लिए अभी बातचीत की जा रही हैं। यह नेटफ्लिक्स के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट है, और भारत में ड्रग माफिया कल्चर पर आधारित है। इसमें बहुत सारे एक्शन और इंटेंस सीन शामिल होंगे। इस सीरीज में दीपिका मेन लीड में होंगी। दीपिका ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए अपना उत्साह दिखाया है और जल्द ही इस सीरीज को साइन करेंगी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने भी इस एक्शन सीरीज को लेकर किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे ऋतिक रोशन की फाइटर, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन और पैन इंडिया स्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आयेंगी। दीपिका फाइटर में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आयेंगी। दीपिका पहली बार फाइटर से ऋतिक रोशन के साथ किसी फिल्म में नजर आयेंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक इंडियन एयरफोर्स की महिला अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। फाइटर अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फाइटर के अलावा दीपिका रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आयेंगी। इस फिल्म में दीपिका एक फीमेल कॉप का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। इस फिल्म में वे एक खूंखार महिला कॉप के अवतार में नजर आयेंगी। यह फिल्म भी अगले साल 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा दीपिका एक सबसे बड़ी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आयेंगी। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जायेगी।
ये भी पढ़ें: नजीला सीताशी ने मुनव्वर फारूकी की खोली पोल, बोलीं वो झूठ बोल रहा है उसने कई औरतों को…