Jackky Bhagnani ने Hollywood Singer C Kay के लिए रखी लैविश पार्टी, ये रूमर्ड कपल भी आया नजर

एक्टर से प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी ने हॉलीवुड सिंगर सीके के सम्मान में एक बड़ी लैविश पार्टी का आयोजन बीती रात मुंबई में किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई

Jackky Bhagnani C Kay Party: बॉलीवुड में अक्सर विदेशी कलाकारों के सम्मान में लैविश पार्टियों के आयोजन की परंपरा रही है। इसी परंपरा का पालन करते हुए एक्टर से प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी ने हॉलीवुड सिंगर सीके के सम्मान में एक बड़ी लैविश पार्टी का आयोजन बीती रात मुंबई में किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। जैकी भगनानी ने मेहमान सिंगर सीके की खूब खातिरदारी की और उनके साथ जमकर पोज खिंचाए। सीके भी बॉलीवुड की इस पार्टी में भारतीय परंपरा की झलक देख काफी प्रभावित हुए।

बात अगर इस पार्टी में शामिल मेहमानों की करें। तो यहां कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। लेकिन एक रूमर्ड कपल की एंट्री यहां काफी खास रही। वो खास रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर हैं। जो यहां खास मेहमानों में शामिल थे। अनन्या और आदित्य के लंबे समय से डेटिंग की खबरें बी-टाउन में चर्चा का विषय रहे हैं। ऐसे में इस पार्टी में इन दोनों का साथ होना काफी खास था। अनन्या यहां ब्लैक क्रॉप टॉप और ग्रे डेनिम जीन्स में नजर आई, वहीं आदित्य रॉय कपूर सिंपल कैजुअल लुक में दिखे।

अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी आने वाली अनाम क्राइम थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है। जिसकी निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। इसके अलावा अनन्या जल्द ही हम खो गए कहां और ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी। वहीं अगर इस लविश पार्टी की बात करें तो इन दोनों के अलावा पेडनेकर बहनों की आउटफिट ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। यहां भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ स्पॉट की गई। भूमि और समीक्षा दोनों ने ही व्हाइट और ब्लैक के कंबोनिशन को अपनाया और इस कंबोनिशन में दोनों काफी खूबसूरत लग रही थी।

वैसे हॉलीवुड बेस्ड इस नाइजीरियन सिंगर सीके का पूरा नाम Chukwuka Ekweani है। जिसे स्टेज पर सीके का नाम दिया गया है। सीके सिंगर के साथ ही गीतकार और प्रोड्यूसर भी हैं। इनके गाए कई गाने पॉपुलर हुए हैं। जिनमें Love Nwantiti सबसे ज्यादा मशहूर है।

ये भी पढ़े: Dancing Dad से Salman Khan हुए बाहर अब इस एक्टर के साथ बनेगी यह फिल्म 

ताज़ा ख़बरें