मां बनने वाली हैं Yami Gautam? कैमरा देखते ही पल्लू से छुपाया बेबी बंप! वायरल हुई तस्वीरें

यामी गौतम इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच यामी की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है और कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम को भला कौन नहीं जानता? यामी अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। जब उनकी फ़िल्में आती है तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती है। इसी बीच यामी अपने पति आदित्य धर के साथ नजर आई जिसके बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि, यामी मां बनने वाली है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मांजरा?

पति के साथ नजर आईं यामी
दरअसल, यामी गौतम इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर सुर्खियों में है। ऐसे में वह अपने पति आदित्या धर के साथ स्पॉट की गई। इस दौरान यामी ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था जबकि उनके पति आदित्या धर व्हाइट कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आए। जब यामी को देखा गया तो पैपराजी उनके पीछे-पीछे चल दिए और उनकी तस्वीर लेने लगे। हालांकि इस दौरान यामी बिल्कुल भी नहीं घबराई और उन्होंने बेहद ही खूबसूरत तरीके से पैपराजी को पोज दिए।

दुप्पटे से छुपाया बेबी बंप?
इस दौरान यामी अपने दुपट्टे से अपने पेट को छुपाते नजर आई जिसे देखने के बाद यह चर्चा हो रही है कि, यामी प्रेग्नेंट है और वह लोगों को पता ना चले इसकी वजह से अपने बेबी बंप को छुपा रही है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ जंग छिड़ चुकी है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, “ऐसा लग रहा है कि वो मां बनने वाली हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘देखो वो प्रेग्नेंट है।’ हालांकि यामी की तरफ से अभी इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है, ऐसे में यह कहना गलत होगा कि यामी प्रेग्नेंट है।

एक्ट्रेस की शादी को हुए 3 साल
बता दें, यामी गौतम और आदित्य ने साल 2021 में शादी की थी। यह दोनों फिल्म ‘उरी’ की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के नजदीक आए थे। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बन गए। वही बात करें यामी के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्द ही ‘आर्टिकल 370’ में नजर आएंगी। इससे पहले वह ‘सनम रे’, ‘बदलापुर’, ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: ‘Pathaan’ के रास्ते पर चली ‘Fighter’, महज 2 दिन में की छप्पर फाड़ कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन?

ताज़ा ख़बरें