Swara Bhaskar इस साल Diwali Parties कर रही है मिस, पर इस वजह से एक्ट्रेस किसी भी दीवाली पार्टी का नहीं बन पाएंगी हिस्सा

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में एक बेबी गर्ल की मां बनी हैं। जिसकी वजह से वो बाहर नहीं जा पा रही हैं। शायद यही वजह है कि वो इस साल बॉलीवुड की पार्टियों से भी नदारद हैं

Why Swara Bhaskar Skipped Diwali Parties This Year: इस साल बॉलीवुड और टीवी जगत की कई अभिनेत्रियों ने शादी कर अपना घर बसाया है तो वहीं कईयों के घर नन्ही किलकारी भी गूंजी है। इसलिए स्वरा भास्कर सहित कई अभिनेत्रियां इस वक्त मातृत्व का आनंद ले रही हैं। अभी हाल ही में स्वरा एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी हैं। मां बनने के बाद जीवन काफी बदल जाता है और अब स्वरा भी इसका शिकार हो चुकी हैं। शायद इसीलिए वो बाहर की ग्लैमर की दुनिया को काफी मिस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए अपने इस दर्द को बयां किया है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए फैन्स को जानकारी दी है कि वो इस साल की दीवाली पार्टी इस वजह से काफी मिस कर रही हैं। अब चूकि वो मां बन गई हैं और अपनी बेटी राबिया का ख्याल उन्हे रखना है। इसलिए बाहर पार्टी में जाने का रिस्क नहीं ले सकती हैं। इसलिए साल बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों को वो मिस कर रही हैं। इसका मतलब ये भी है कि इस साल स्वरा बॉलीवुड की इन पार्टियों में शिरकत नहीं कर पाएंगी।

सोशल मीडिया पर स्वरा का एथनिक लुक काफी प्यारा लग रहा है। रील के साथ कैप्शन में स्वरा ने लिखा है कि इस साल दीवाली सीजन में उन्हे फोमो मिल रहा है। स्वरा ने रील में अपने पहले के कुछ दिवाली आउटफिट भी शेयर किए हैं और कह रही है कि मां इस साल दिवाली पार्टी अटेन नहीं कर पाएगी। बेटी के साथ घर में अकेला रहना पडे़गा। स्वरा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के रियक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है कि बेबी के साथ आप दीवाली त्योहार का लुफ्थ उठाएं, पहली दीवाली आप और बेबी। ये बहुत ही खास है।

आपको बता दें कि स्वरा ने 25 सितंबर को अपने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को मां बनने की खुशखबरी दी थी। फिलहाल स्वरा और उनके पति फहद अहमद पैरेंटहुड को एंज्वॉय कर रहे हैं। इससे पहले उन्होने फहद से शादी करके सभी को सरप्राइज दे दिया था और शादी के कुछ ही महीनों बाद वो मां बन गई थी। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल का शिकार भी होना पड़ा था।

ये भी पढ़े: Salman Khan की Tiger 3 ने Advance Booking में बनाया रिकॉर्ड, जानिए फिर भी SRK की Pathaan और Jawan से है कितना पीछे

ताज़ा ख़बरें