Vivek Oberoi ने कहा कि सबको पता है उनका करियर किसकी वजह से खराब हुआ, कुछ लोगों को अच्छा होने का घमंड होता है

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बताया है कि उन्हें पता था कि उनके करियर को कौन खराब कर रहा था।

Vivek Oberoi says everyone knows who ruined my career: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता विवेक ओबेरॉय जोकि पिछले 20 सालों से इस फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए हैं। विवेक जिन्होंने साल 2001 में आई फिल्म ‘कंपनी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, इस फिल्म से विवेक स्टार बन गए थे। इसके बाद विवेक ने रोड, दम, साथिया और ओमकारा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था और वे सुपरस्टार बनने की कगार पर थे। लेकिन तभी विवेक ओबेरॉय के फिल्मी करियर का ग्राफ नीचे जाने लगा। विवेक का करियर काफी ज्यादा प्रभावित हुआ।

विवेक के फिल्मी करियर पर असर क्यों पड़ा, इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है। विवेक ने हाल ही में ‘मैशेबल मिडिल ईस्ट’ से अपने करियर के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’अगर कुछ बुरा हुआ है, जैसे आपकी फिल्में चलता, तो यह एक बात है। लेकिन इतना असहाय होने का एहसास जब आप जानते हैं कि यह बार-बार होने वाला है, और आपको काम से निकाल दिया जाएगा या चालाकी से निकाला जाएगा, या कुचल दिया जाएगा और आपको खुद को साबित करने का मौका भी नहीं मिलेगा, तो यह बहुत निराशाजनक है। मैं व् पर्सनली सोचता हूं कि पूरी तरह से असहाय महसूस करने से बुरा कुछ नहीं है। आप जानते हैं कि कुछ हो रहा है, लेकिन आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।”

आगे विवेक ने बताया कि उन्हें और लोगों को पता था कि उनके करियर को खराब करने के पीछे किसका हाथ था। विवेक ने कहा, ‘’बेशक मैं इसके बारे में जानता था। यह एक छोटी इंडस्ट्री है, और यह एक ओपन सीक्रेट है। लेकिन आपको इससे निपटना होगा। उन चीज़ों ने मुझे एक अच्छा इंसान और अच्छा इंसान बनना, विनम्र, अच्छा और मददगार बनना सिखाया। और जिस पोजीशन पर मैं हूं उसका दुरुपयोग न करूं। कुछ लोगों को अच्छा होने का घमंड होता है। वे अच्छा होने का दिखावा करते हैं और आपको इस दिखावे से दूर रहना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें: Adil hussain ने Dharmendra और Amitabh Bachchan की फिल्म Sholay का उड़ाया मजाक, बोले किसने सोचा कि ऐसा होगा?

ताज़ा ख़बरें