Rajesh Khanna की मशहूर फिल्म Anand फेम एक्ट्रेस Seema Deo का हुआ निधन, कई मशहूर फिल्मों में किया था काम

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही सीमा देव अब हमारे बीच नहीं रही। 83 वर्षीय सीमा देव का 24 अगस्त 2023 की सुबह निधन हो गया है

Veteran Actress Seema Deo Passes Away: गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही सीमा देव अब हमारे बीच नहीं रही। 81 वर्षीय सीमा देव का 24 अगस्त 2023 की सुबह निधन हो गया है। सीमा देव हिंदी और मराठी सिनेमा का एक जाना माना चेहरा रही हैं। वो काफी समय से अल्जाइमर्स नाम की बीमारी से पीड़ित थी। जानकारी के मुताबिक सीमा देव ने 1960 के आस पास अपने फिल्मी करियर का आगाज़ किया था। सीमा देव ने भाभी की चुड़ियां,दस लाख और सरस्वतीचंद्र,कोशिश व कोरा कागज जैसी फिल्मों में अभिनय किया था और 1971 में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की रिलीज हुई मशहूर फिल्म आनंद का भी वो हिस्सा रही थी। फिल्म आनंद में सीमा देव ने अमिताभ बच्चन की भाभी का किरदार निभाया था।

फिल्म आनंद में सीमा देव अपने पति रमेश देव के साथ थी। फिल्म में दोनों पति पत्नी के किरदार में ही थे। रमेश देव ने भी कई फिल्मों व टीवी शोज में काम किया था। रमेश देव का पिछले साल 2 फरवरी 2022 को 93 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उसके बाद सीमा देव अपने बेटे के साथ रहती थी। सीमा देव ने कई हिंदी व मराठी फिल्मों में काम किया था। सीमा के दो बेटे हैं। अभिनव देव हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक काम कर रहे हैं। जबकि दूसरे बेटे अजिंक्य देव मराठी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं।

सीमा देव के बेटे अभिनव देव ने इंडियन एक्स्प्रेस से बातचीत करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि आज सुबह उनकी मां सीमा देव का निधन हो गया है। वो अल्जाइमर्स से पीड़ित थी। पर ठीक थी। बेटे अभिनव ने 2020 में इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि उनका मां अल्जाइमर्स से पीड़ित हैं। इससे पहले 2017 में पुणे में आयोजित एक इवेंट में सीमा देव ने कहा था कि वो जो कुछ भी हैं। उसके लिए वो अपने गुरू राजा परांजपे की वजह से हैं। उन्होने ही उन्हे एक्टिंग सिखाई थी।

इसके अलावा सीमा देव के पति अभिनेता रमेश देव ने भी अपने इंटरव्यू में सीमा की तारीफ में कहा था कि सीमा उनके लिए काफी लकी रही हैं। उनकी पहली मुलाकात सीमा से लोकल ट्रेन में हुई थी। सीमा और रमेश अब दोनों ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। दोनों को फैन्स उन्हे उनके सिनेमा के प्रति दिए योगदान के लिए हमेशा याद करेंगे।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt अब नहीं बनेंगी Nitesh Tiwari की रामायण में सीता, जानिए क्या है इस खबर की सच्चाई

ताज़ा ख़बरें