Awara Paagal Deewana 2 में नजर आयेंगे ये अभिनेता, नहीं बनेगी  Hera Pheri 3

फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला जल्द ही आवारा पागल दीवाना 2 की आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं। इसके अलावा हेरा फेरी 3 को बनाने से अभी रोक दिया गया है

Awara Paagal Deewana 2-Hera Pheri 3: साल 2002 में आई मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना 2’ का अब सीक्वल बनने जा रहा है। कई दिनों से इस फिल्म में अभिनेताओं की कास्टिंग को लेकर खबरे आ रही थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को अहमद खान द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इसके अलावा हेरा फेरी 3 को अभी बनाने से रोक दिया गया है।  इस बात की जानकारी खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान ने दी। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’निर्माता फिरोज नाडियाडवाला जल्द ही फिल्म आवारा पागल दीवाना 2 की आधिकारिक घोषणा करने जा रहे हैं। अक्षय और जॉन मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन अहमद खान करने वाले हैं। फिरोज अभी हेरी फेरी 3 नहीं बनाने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें फिल्म के लिए डायरेक्टर नहीं मिल रहा है।’’

पहले खबरें आ रहीं थी कि ‘आवारा पागल दीवाना 2’ में कार्तिक और आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार निभाने वाले थे। लेकिन अब इस फिल्म में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के लिए एक सही डायरेक्टर ना मिलने के कारण इस फिल्म को बनाने से अभी रोक दिया गया है। हालांकि, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

‘आवारा पागल दीवाना 2’ में अक्षय-जॉन को काफी लंबे समय बाद बड़े पर देखना काफी मजेदार होगा। दोनों अभिनेता आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म ‘ढिशूम’ में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे। बता दें कि, साल 2002 में आई फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ को विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में अक्षय, सुनील शेट्टी और आफताब शिवदासानी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इसके अलावा परेश रावल, जॉनी लीवर और राहुल देव अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी।

अब देखना होगा कि अक्षय-जॉन ‘आवारा पागल दीवाना 2’ में पहली फिल्म वाला जादू दिखाने में कामयाब हो पायेंगे कि नहीं। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फिल्म की अन्य स्टारकास्ट के बारे में भी जल्द ही जानकारी साझा की जायेगी।

ये भी पढ़ें: Bollywood की आने वाली ये चार बड़ी फिल्में  South की Remake हैं

ताज़ा ख़बरें