Advance Booking के मामले में Sunny Deol की Gadar 2 ने Akshay Kumar की OMG 2 की पीछे छोड़ा, गदर 2 के बिके इतने ज्यादा टिकट

सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की OMG 2 दोनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, सनी की फिल्म ने अक्षय की फिल्म से ज्यादा टिकट बेचे हैं।

Sunny Deol Gadar 2 beats Akshay Kumar OMG 2 in advance booking: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार और सनी देओल सालों बाद बॉक्स ऑफिस पर क्लेश करने जा रहे हैं। अक्षय की फिल्म OMG 2 और सनी की फिल्म गदर 2 एक दिन 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में सनी देओल की गदर 2 अक्षय कुमार की OMG 2 से काफी आगे निकाल गई है। 

ओपनिंग डे के लिए सनी की गदर 2 के नेशनल चैन पर लगभग 50 हजार से अधिक टिकटे बिक चुके हैं। यह आंकाड़ा कल 03 अगस्त, रात 10 बजे तक का है। वहीं बात करें, अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 की तो इस फिल्म के 07 हजार से अधिक टिकट बिके चुके हैं। लेकिन गदर 2, OMG 2 से काफी आगे है। अगर इन आंकड़ो को देखें, तो कमाई के मामले में गदर 2 अक्षय कुमार की OMG 2 को पीछे छोड़ सकती है। गदर 2 को 20 करोड़ की ओपनिंग मिलने की उम्मीद है, वहीं OMG 2 पांच करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है। 

हालांकि, अभी दोनों फिल्मों को रिलीज होने में एक हफ्ता बाकी है। अब देखना होगा कि गदर 2 के सामने अक्षय कुमार की OMG 2 कितना टिक पाती है। फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं OMG 2 को लेकर दर्शकों का उत्साह उतना खास नहीं है। अब देखते है दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म झंडे गाड़ती है। 

बात करे फिल्म गदर 2 की तो इस फिल्म को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म OMG 2 को अमित रे द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं।   

ये भी पढ़ें: Manish Wadhwa फिल्म Gadar 2 में क्यों चाहते हैं कि उनके किरदार को गालियां पड़ें?

ताज़ा ख़बरें