Sonam Kapoor ने उड़ाया Ranbir Kapoor की फिल्म Brahamastra का मजाक, जानिए पूरी बात

वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि मम्मी-टू-बी सोनम कपूर कॉफी विद करण के काउच पर बैठकर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के टाइटल का मजाक उड़ाते नजर आ रही हैं।

Sonam Kapoor Made Fun Of Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जाता हैं। आयेदिन वो अपने नए फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वही हाल ही में एक्ट्रेस करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) में पहुंची थी। जिसका एक प्रोमो वीडियो करण ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा हैं। वही, आपको मालूम हो इस चैट शो पर अब तक बॉलीवुड के कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। जिसके बाद अब, कपूर भाई-बहन इस शो पर तड़का लगाते नजर आये हैं। इस एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर नजर नजर आने वाले हैं। इस प्रोमो वीडियो में सोनम कपूर को रणबीर कपूर की फिल्म का माजक उड़ाते हुए देखा जा सकता हैं।

वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि मम्मी-टू-बी सोनम कपूर (Mummy-To-Be) कॉफी विद करण के काउच पर बैठकर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के टाइटल का मजाक उड़ाते नजर आ रही हैं। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म का नाम ब्रह्मास्त्र नहीं शिवा पार्ट 1 होना चाहिए ऐसा कहती नजर आ रही हैं।

इस प्रोमो में करण जौहर जब सोनम कपूर (Sonam Kapoor Made Fun Of Ranbir Kapoor) से पूछते हैं कि उनके हिसाब से मैन ऑफ द मोमेंट कौन है? जिसका जवाब देते हुए सोनम, रणबीर कपूर का नाम लेती हैं। सोनम कहती हैं- ‘मुझे लगता है रणबीर कपूर बेस्ट हैं, क्योंकि आजकल हर जगह उन्हें अयान मुखर्जी की फिल्म प्रमोट करते देख रही हैं.’ इस पर करण, फिल्म का नाम पूछते हैं। जवाब में सोनम ऐसा नाम लेती हैं, जिसे सुनकर करण जौहर को खिलखिलाकर हस्ते हुए देखा जा सकता हैं। बता दे इतना ही नहीं शो के इस एपिसोड में सोनम ने अर्जुन कपूर को लेकर भी कई हैरान करने वाले खुलासे करते दिखी हैं।

सोनम कपूर के अंदाज से जाहिर होता है कि अभी तक रणबीर कपूर के साथ उनकी तल्खी कम नहीं हुई है। हालांकि, 2018 में वह संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। लेकिन, शो के प्रोमो से साफ है कि वह अभी तक उनके साथ हुए मनमुटाव को भूल नहीं पाई हैं।

वही बात अगर रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की बात करें तो अयान मुखर्जी की यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं।

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen के साथ पार्टी एन्जॉय करते दिखे एक्स बॉयफ्रेंड Rohan Shawl, वायरल हुआ VIDEO

ताज़ा ख़बरें