‘3 महीने मेरे लिए नर्क थे..’ पति आनंद के बारे में सोनम का बड़ा खुलासा, फैंस के साथ साझा किया दर्द

'मैं उम्मीद करती हूं कि एक दिन यह दुनिया समझ लेगी युद्ध से कुछ नहीं मिलने वाला। मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहीं हूं जिन्होंने इस युद्ध में अपनों को खो दिया है।"

साल 2024 दस्तक दे चुका है और देश भर में इसकी धूम देखने को मिल रही है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अपने-अपने अंदाज में इस नए साल का स्वागत कर रहे हैं। कई सितारे अपने परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए गए हैं तो कइयों ने अपने घर में ही खूबसूरत तरीके से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इसी बीच बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा की बीमारी का खुलासा किया और एक वीडियो भी साझा किया जिसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट शेयर किया जिसे पढ़ने के बाद कई लोग इमोशनल हो गए। तो आईए जानते हैं आखिर सोनम कपूर ने इसमें ऐसा क्या लिखा?

सोनम ने फैंस से कही दिल की बात
सबसे पहले हम आपको बता दें कि सोनम कपूर इन दोनों मदरहुड एंजॉय कर रही है। वह बॉलीवुड दुनिया से दूर अपने बेटे वायु आहूजा कपूर के साथ समय बिता रही है। सोनम कपूर अक्सर अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। अब इसी बीच सोनम कपूर ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने साल 2023 की यादें समेटे रखी हुई है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा कि, “बीता हुआ साल काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा। हमने इस बात को स्वीकार किया कि अब हम मां-पापा बन चुके हैं। मां बनना जहां कई खुशियां लाता है वहीं कितने अनजाने डर से भी आपका सामना करवाता है। यह समझना और समझने के बाद स्वीकारना कि मैं भावनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से काफी बदल गई हूं एक यात्रा जैसा रहा। यह पूरी तरह से एक नया अनुभव है मेरे लिए।”

पति की बीमारी का किया खुलासा
बता दें, सोनम कपूर का यह नोट यहीं खत्म नहीं होता है। उन्होंने इस दौरान अपने पति आनंद आहूजा की बीमारी के बारे में भी बताया। सोनम ने लिखा कि, “2023 में मेरे पति काफी बीमार हो गए थे। डॉक्टरों को पता नहीं चल रहा था कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। वह तीन महीने मेरे लिए नर्क जैसा था लेकिन ईश्वर की कृपा और डॉक्टर सरीन की मेहनत रंग लाई। आनंद अब बिलकुल ठीक हैं।’ आगे सोनम कपूर अपने परिवार और दोस्तों के बारे में याद करती है और अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा किया।

एक्ट्रेस ने लिखा कि, “मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतना प्यारा परिवार और इतने अच्छे दोस्त मिले हैं। मैं काम के साथ परिवार को और समय देना चाहती हूं। दोस्तों के साथ और समय गुजरना चाहती हूं।’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि एक दिन यह दुनिया समझ लेगी युद्ध से कुछ नहीं मिलने वाला। मैं उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहीं हूं जिन्होंने इस युद्ध में अपनों को खो दिया है। ईश्वर उन्हें शक्ति दें।”

बता दें एक्ट्रेस के इस नोट पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कइयों ने सोनम को हौसला बढ़ाया तो कइयों ने उनके लिए नए साल में सब ठीक होने की उम्मीद जताई।

सोनम कपूर का वर्कफ़्रंट
बता दे, सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपने पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। फैंस को सोनम की नई फिल्मों का इंतजार है।

ताज़ा ख़बरें