एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal, रिलीज हुआ Blockbuster सॉन्ग

Sonakshi Sinha - Zaheer Iqbal Blockbuster Song : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल जहां अपनी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में है, वही अब इसी बीच उनका गाना ' ब्लॉकबस्टर' रिलीज हो गया है। पढ़ें पूरी खबर।

Sonakshi Sinha – Zaheer Iqbal Blockbuster Song : बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) बीते कई दिनों से अपनी रिलेशनशिप की खबर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। यह दोनों भी अपने रिलेशनशिप की खबर पर चुप्पी साधे बैठे हैं। लेकिन अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक म्यूजिक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके चाहने वालों के खुशी को दुगना कर दिया है। दरअसल आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का सॉन्ग ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) फाइनली रिलीज कर दिया गया है, जिसको लेकर वह कई दिनों से सुर्खियों में छाए हुए थे ।

ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) सॉन्ग को पूरी तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) पर ही फिल्माया गया है, जिसमें उन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। ब्लॉकबस्टर गाने में खूबसूरत नजारे और बड़ी-बड़ी गाड़ियां देखने को मिल रही है। वही इस गाने में सोनाक्षी और जहीर ने मैचिंग आउटफिट्स से दर्शकों को एंटरटेन किया है। गाने भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है।

बता दे की ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) गाने को सिंगर एमी विर्क और असीस कौर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कभी अपने सगाई को लेकर तो कई बार अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं, और जल्द ही दोनों अपनी रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें : Khatron Ke Khiladi 12 में Mohit Malik को लड़की ने बांधी राखी, इस बात की मिली सजा

ताज़ा ख़बरें