Khatron Ke Khiladi 12 में Mohit Malik को लड़की ने बांधी राखी, इस बात की मिली सजा

Khatron Ke Khiladi 12 : रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में सीरी आंसर मोहित मलिक वैसे अक्सर लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। मगर अब मोहित मलिक के अरमानों पर उनकी फिजियोथैरेपिस्ट ने पानी फेर दिया है, पढ़ें पूरी खबर।

Khatron Ke Khiladi 12 : रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) इन दिनों अपने अंतिम चरण पर है। जल्द ही इसका फिनाले आने वाला हैं। इस शो में टेलिविजन इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब कंटेस्टेंट के रूप में नजर रहे हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया हैं। इस स्टंट शो में कंटेस्टेंट अक्सर आपस में एक दूसरे से मस्ती मजाक करते नजर आते रहते है।

ऐसे में टीवी एक्टर मोहित मलिक (Mohit Malik) भी अपने शरारतों के चलते खूब सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब मोहित मलिक के साथ बड़ा प्रैंक हुआ है। क्योंकि पहले दिन से ही मोहित मलिक खूबसूरत लड़कियों और क्रू मेंबर को देख उनके साथ फ्लर्ट करते नजर आते रहते थे। हालांकि उनकी हरकतों को देखकर उनकी पत्नी आदिति भी उन्हें सजा दे चुकी है। मगर अब मोहित मलिक को उनकी फिजियोथैरेपिस्ट ने उन्हें खूबसूरत सा तोहफा देकर उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से एक प्रोमो सामने आया है जिसे देख हर किसी की हंसी छूट जाएगी। सामने आई इस प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी, मोहित मलिक की इस आदत पर उनका मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में यहां पर वह मोहित मलिक की फेवरेट फिजियोथैरेपिस्ट और दोस्त को बुलाते हैं। हालांकि उस फिजियोथैरेपिस्ट को देखकर एक्टर के मन में लड्डू फूटने लग जाते हैं। मगर वह फिजियोथैरेपिस्ट गिफ्ट के बहाने मोहित को राखी बांधने लग जाती है। ऐसे में इस प्रोमो वीडियो में मोहित मलिक के सारे अरमानों पर पानी फिर जाते हैं, तो वह इस शो के कंटेस्टेंट और होस्ट रोहित शेट्टी जमकर उनकी मजा लेते हैं और हंसते हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का सेमीफाइनल राउंड होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : Salman Khan संग Break Up के बाद Aishwarya Rai ने उड़ाई थी उनकी धज्जियां, एक्टर पर लगाए थे यह गंभीर आरोप

ताज़ा ख़बरें