Salman Khan ने रखा Bald Look, जानिए किस आगामी फिल्म के लिए सलमान ने रखा है ऐसा लुक?

सलमान खान के बाल्ड लुक को देखखर सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं, फैंस को सलमान खान का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

Salman Khan gets Bald Look for this upcoming film: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान ने अपना लुक बिल्कुल बदल दिया है। सलमान ने अब कई सालों बाद फिर से बॉल्ड लुक रखा है। सलमान खान ने आखिरी बार फिल्म सुल्तान (2016) में बॉल्ड लुक रखा था। लेकिन अब लगभग सात साल बाद सलमान ने फिर से बॉल्ड लुक रखा है। 

सलमान खान के बाल्ड लुक को देखकर ट्विटर पर फैंस कयास लगाने लगे कि यह लुक फिल्म तेरे नाम 2 के लिए तो नहीं है। हालांकि, यह लुक ‘तेरे नाम 2’ के लिए नहीं हैं बल्कि सलमान खान की धर्मा प्रोडक्शन के साथ एक आगामी फिल्म के लिए है। हाल ही में खबरें आई थी कि सलमान खान, करण जौहर के साथ एक इंडियन आर्मी पर आधारित एक्शन फिल्म करने जा रहे है। इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर विष्णुवर्धन द्वारा डायरेक्ट किया जायेगा। इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं दिया गया है और न ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई है। 

अब सूत्रों की माने तो  सलमान खान ने यह लुक करण जौहर की इंडियन आर्मी पर आधारित इस फिल्म के लिए रखा है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक सलमान खान की पीआर टीम की तरफ से नहीं हुई है। वहीं इस लुक को लेकर सलमान खान ने भी अभीतक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखते हैं कि सलमान खान का यह लुक विष्णुवर्धन की फिल्म के लिए ही है या फिर सलमान ने यह लुक ऐसा ही रखा है। 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। सलमान खान अब टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। इसके बाद सलमान खान, करण जौहर के साथ इंडियन आर्मी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt की KhalNayak समेत 90s की इन फिल्मों के आने वाले हैं सीक्वल जो बॉक्स ऑफिस पर मचा सकते थे हैं धमाल

ताज़ा ख़बरें