Salman के बाद ऐसे हुई थी Aishwarya की जिंदगी में Abhishek की एंट्री, ‘गुरु’ के सेट पर शुरु हुआ था इश्क!

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी जिसमें उनके घर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन सबसे पॉपुलर कपल है। दोनों को जब भी एक साथ देखा जाता है तो फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बढ़ी ही खूबसूरती से अपना रिश्ता निभा रहे हैं। हालांकि कम लोग जानते हैं कि आखिर अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात कैसे हुई थी और फिर उनकी मुलाकात प्यार में कैसे तब्दील हो गई जो शादी के मुकाम तक पहुंच गई। आज 19 अप्रैल को अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी शादी की 17वीं वर्षगांठ सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस खास मौके पर उनकी प्रेम कहानी के बारे में।।।

सलमान को डेट कर चुकी ऐश्वर्या
दरअसल, करियर की शुरुआत में ऐश्वर्या राय सलमान खान को डेट कर रही थी। दोनों के इश्क के चर्चे खूब हुए और आज भी उनकी प्रेम कहानी के जिक्र किया जाता है। इसके अलावा ऐश्वर्या का नाम मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा। हालांकि इन दोनों को डेट करने के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक की एंट्री हुई जो उनके पति बन गए। ऐश्वर्या और अभिषेक ने ‘कुछ ना कहो’, ‘गुरु’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में ही हुई थी। इसके बाद इन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और साल 2000 आते-आते यह दोनों एक दूसरे से इश्क कर बैठे।

इस फिल्म के सेट पर किया था प्रपोज
अभिषेक ने खुलासा किया था कि फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय को प्रपोज कर दिया था और ऐश्वर्या ने उन्हें तुरंत हां कर कह दिया जिसके बाद उन्होंने बिना देरी किए हुए ऐश्वर्या को अपनी पत्नी बना लिया। बता दे ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी जिसमें उनके घर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2011 में उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ जो अब आए दिन लाइमलाइट में रहती है। पिछले दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबर भी सामने आई थी हालाँकि इस पर दोनों ने कुछ भी बोलना ठीक नहीं समझा।

ये भी पढ़ें: जब एक के बाद एक Aishwarya को 5 फिल्मों से किया बाहर, छलका दर्द, बोली- वजह तो बताई होती…

ताज़ा ख़बरें