Ranveer Singh ने Sidhu Moosewala को किया याद, बोले वो मेरे फेवरेट थे

रणवीर सिंह ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को याद किया है, रणवीर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला उनके काफी फेवरेट हैं।

Ranveer Singh remembers Sidhu Moosewala: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह जिनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को सिनेमाघरों में आज रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को लेकर अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। असा बीच रणवीर सिंह ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया है। 

रणवीर ने हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला पर अपने विचार साझा किए हैं। रणवीर सिंह ने कहा कि वे सिद्धू मूसेवाला को को अपना सबसे पंसदीदा आर्टिस्ट मानते हैं। रणवीर ने कहा कि वे दिवंगत सिंगर का म्यूजिक काफी पसंद करते हैं और सिद्धू मूसेवाला के म्यूजिक से अपने आप को काफी कनेक्ट कर पाते हैं और मूसेवाला को काफी ज्यादा मिस करते हैं। इसी दौरान रणवीर ने सिद्धू का फेमस पंच-दिल दी ना माड़ा, तेरा सिद्धू मूसेवाला। इसके बाद रणवीर ने सिद्धू मूसेवाला के दो गाने ‘जट्ट दा मुकाबला’ और ‘गैंगस्टर जट्ट’ भी गाया। 

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला का पिछले साल 2022 में निधन हो गया था। सिद्धू मूसेवाला का निधन सिर्फ 29 साल की उम्र में हुआ।  सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे कार पर सवार थे और इसी दौरान पर उनपर बदमाशों ने गोलियां बरशा दी थी। उनके निधन के बाद पंजाब समेत देशभर में काफी रोष फैल गया था। सिद्धू मूसेवाला की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग थी और आज भी है और सदा ही रहेगी। 

रणवीर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की बात करें, तो इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिलम है। इस फिल्म में रणवीर एक पंजाबी लड़के रॉकी का किरदार निभा रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट एक बंगाली महिला रानी  का किरदार निभा रही हैं। यह दोनों प्रेम में पड़ जाते हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन दो अलग परिवारों के कल्चर के कारण इनकी शादी में काफी अड़चने आती हैं। इस फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेन्द्र भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़ें: एक्शन डायरेक्टर Ravi Dewan ने कहा कि Aamir Khan और SRK एक्शन हीरो नहीं थे, Akshay Kumar-Suniel Shetty के बारे में बोली यह बात

ताज़ा ख़बरें