Deepika Padukone ने कहा कि वे Ranveer Singh को डेट करने के दौरान, कई और लोगों को भी तलाश रहीं थी, रणवीर दीपिका पर भड़के, फैंस ने दी अभिनेता को सहानुभूति

हाल ही में रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ‘कॉफी विद करण 8’ में नजर आए, जहां पर रणवीर को गुस्सा आ गया।

Ranveer Got Angry At Deepika  Padukone In Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ में नजर आए, इस दौरान इन दोनों ने अपने जीवन से जुड़ी कई चीजों के बारे में साझा किया। हालांकि, एक बात को लेकर रणवीर सिंह शो में दीपिका पादुकोण पर भड़क भी गए। दीपिका ने शो में बताया था कि वे जब रणवीर सिंह को डेट कर रही थी, तो वे कई और लोग के साथ भी रिलेशनशिप में रहना चाहती थी, लेकिन उनके दिमाग में रणवीर के लिए ही कमिटमेंट थी। इसी बात को लेकर रणवीर,दीपिका पर भड़क गए। रणवीर और दीपिका का ये वीडियो ट्विटर पर काफी शेयर किए जा रहे हैं और रणवीर को फैंस सहानुभूति दे रहे हैं। 

एक वीडियो में दीपिका ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैं एक ऐसे फेज में थी, जहां मैं चाह रही थी कि मैं किसी के साथ भी अटैच नहीं रहूं और न ही कमिटटेड रहूं। और मैं बस अपनी लाइफ के मजे लेना चाह रही थी, क्योंकि यह उम्र थी मजे लेने की। लेकिन तभी ये (रणवीर सिंह) आते हैं और उस दौरान भी मैंने  कमिटमेंट नहीं किया था, जबतक इन्होंने मुझे प्रपोज नहीं किया था, तबक मेरे अंदर कोई कमिटमेंट थी ही नहीं।  भले ही हमें तकनीकी रूप से दूसरो लोगों को तलाश रहे थे, लेकिन हम एक-दूसरे के पास वापस आते रहते थे।’

’ इसके अलावा रणवीर ने भी गुस्से में दीपिका की इसी बात पर जवाब देते हुए कहा कि, ‘’अभी तो तुमने बोला कि मैं दूसरे को लोगों को भी तलाश कर रही थी, जब मुझे डेट कर रही थी। लेकिन मैं अब उसके पास वापस नहीं जाऊंगी। अब तुमको याद नहीं आ रहा है।’’ इसी पर दीपिका ने भी जवाब देते हुए कहा कि, ‘मुझे उन लोगों के बारे में याद नहीं है’, जिसपर रणवीर ने बोला, ‘लेकिन मुझे अच्छी तरह से याद है।’

एक फैन ने दीपिका का रिलेशनशिप पर यह वाला वीडियो साझा कते हुए रणवीर पर चुटकी लेते हुए लिखा कि, ‘’करण जौहर भारत के सबसे बड़े कालेशी। दीपिका ने Koffee With Karan में कहा कि वो रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं और अभी भी 4 अन्य लड़कों के साथ एन्जॉय कर रही थी। मतलब ये दोनो भी रिलेशनशिप में नहीं सिचुएशनशिप में थे।’’ इसके अलावा कई और फैंस इस वीडियो को साझा कर रणवीर का मजाक उड़ा रहे हैं और साथ में सहानुभूति भी दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:  जब महिला डायरेक्टर ने Ranveer Singh की सबके सामने पेंट उतार दी, उस  दौरान Nakuul Mehta और Richa Chadha भी थे मौजूद 

ताज़ा ख़बरें