केक में आग लगाकर Ranbir kapoor ने बोला ‘जय माता दी’, एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह केक पर आग लगाते हुए 'जय माता दी' बोलते नजर आ रहे हैं। इस मामले की वजह से वह मुसीबत में फंस गए हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रिसमस पार्टी की एक अलग ही धूम देखने को मिली। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच रणबीर कपूर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह केक पर आग लगाते हुए ‘जय माता दी’ बोलते नजर आ रहे हैं। बस यही से मामला आग की तरह फैल गया और एक्टर के खिलाफ शिकायत तक भी दर्ज हो चुकी है। तो आइए डिटेलिंग में जानते हैं आखिर क्या है पूरा मांजरा?

तीन शब्द से खड़ा हुआ बवाल 

दरअसल, हुआ यूं कि, क्रिसमस की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, कुणाल कपूर सहित पूरा कपूर खानदान दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर केक पर शराब डालकर आग लग रहे हैं और इसी दौरान वह ‘जय माता दी’ बोल देते हैं। बस यह तीन शब्द ही रणबीर कपूर को बड़े महंगे पड़ गए हैं। दरअसल, इन तीन शब्दों से हर तरफ बवाल खड़ा हो गया है और एक्टर के खिलाफ लगातार ट्रोलिंग की जा रही है। यही नहीं बल्कि कई लोगों ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत तक भी दर्ज कर दी है।

हिन्दुओं की भावना हुई आहत 

दरअसल, शराब के साथ रणबीर कपूर का ‘जय माता दी’ बोलना लोगों का रास नहीं आया। इससे कई हिंदू लोगों की भावनाएं आहत हुई और इसकी वजह से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठी है। बता दें रणबीर के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। यह शिकायत वकील संजय तिवारी ने मुंबई हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से की। वकील संजय तिवारी के मुताबिक उन्होंने अपनी शिकायत पत्र में बताया कि, “रणबीर कपूर केक पर शराब डालते हुए जयकारा लगा रहे थे जो हिंदू भावनाओं को आहत करते हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।” वहीं रणबीर कपूर की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया हैं।

रणबीर कपूर का वर्कफ़्रंट 

बात की जाए रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह हाल ही में फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई दिए थे। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के माध्यम से रणबीर कपूर के करियर में चार चाँद लग गए हैं। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 850 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में रणबीर मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, तृप्ति धीमरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकारों के साथ दिखाई दिए थे।

ताज़ा ख़बरें