Rajkummar Rao ने अपनी फिल्म Monica O My Darling का मोशन पोस्टर किया शेयर

Rajkummar Rao Monica O My Darling : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग का दमदार मोशन पोस्टर शेयर किया हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Rajkummar Rao Monica O My Darling : बॉलीवुड के मशहूर और टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। ऐसे में राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग (Monica O My Darling) का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार हैं। वही अब अपने फैंस की एक्ससाइटमेंट को बढ़ाने के लिए एक्टर राजकुमार ने अपनी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर दिया हैं। 

इस मोशन पोस्टर को एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ “ये हमेशा हम मासूम लोग ही क्यों फस्ते हैं षड्यंत्रों में? @vasanbala मासूम यह जानना चाहते हैं”। मोनिका ओ माय डार्लिंग 11 नवंबर से स्ट्रीम होगी केवल @netflix_in पर।’ इस फिल्म में राजकुमार के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी नजर आएंगी। 

मोनिका ओ माय डार्लिंग (Monica O My Darling) को वासन बाला ने डायरेक्ट किया हैं और यह 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।  इस फिल्म के बाद एक्टर राजकुमार राव “मिस्टर एंड मिसेज माही” और “भीड़” जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें :  Bigg Boss 16: Shalin, Gautam और Tina में हुई जबरदस्त लड़ाई, Sumbul पर Nimrit ने लगाया यह आरोप

ताज़ा ख़बरें