Raghav Chadha ने Parineeti Chopra से पहली बार मिलने का बताया अनुभव, बोले काफी प्यारा दिन था वो

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से पहली बार मिलने के अपने अनुभव के बारे में बताया है।

Raghav Chadha On Meeting Parineeti Chopra For The First Time: आम आदमी पार्टी (AAP)  के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जिनका हाल ही में ‘रोका’ हुआ था। अब यह दोनों जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। राघव और परिणीति के रिलेशनशिप को लेकर कभी भी मीडिया में कुछ ज्यादा पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा इन दोनों ने भी कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, राघव चड्ढा ने पहली बार अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा से अपनी मुलाकात के बारे में बताया है। राघव ने बताया कि जब वे पहली बार परिणीति से मिले थे तो उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ था। 

राघव चड्ढा ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में परिणीति के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है। राघव ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’यह मुलाकात का बहुत ही मैजिकल और बहुत ही बढ़िया तरीका था। यह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हर दिन भगवान को धन्यवाद देता हूं, मेरे जीवन में परिणीति को देने के लिए। वे एक बड़ा आशीर्वाद है और मैं बेहद खुश हूं कि वे मेरी पार्टनर है। जैसा कि मैंने कहा, मैं अपने जीवन में परिणीति को देने के लिए हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।’’ राघव ने यह भी बताया कि वे परिणीति को पाकर काफी ज्यादा खुश हैं। 

बता दें कि, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को अपने कॉलेज के दिनों से जानते हैं। इन दोनों ने ही लंदन से अपना हायर स्टडीज की है। राघव और परिणीति चोपड़ा की शादी की बात करे, तो मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार यह दोनों सितंबर 2023 में शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी राजस्थान में होगी। 

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आईं थी। परिणीति अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ और दिलजीत दोसांझ की  ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: जब फ्लॉप फिल्में देने के बाद Hrithik Roshan ने परेशान होकर Ameesha Patel को बोली यह बात 

ताज़ा ख़बरें