Priyanka Chopra- Nick Jonas Divorce: प्रियंका और निक के उड़ रही तलाक की खबरों पर अब खुद एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, जानिए क्या है पूरी सच्चाई?

सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों से लग रहा था कि प्रियंका और निक (Priyanka Nick Relation) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि अब प्रियंका के एक कमेंट से सारी बातों का खुलासा हो गया कि वह तलाक लेना चाहती हैं या अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं?

Priyanka Chopra- Nick Jonas Divorce: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गईं हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने पति के सरनेम जोनस को हटा दिया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के तलाक की खबरें आग की तरह फैलती जा रही हैं। बता दे एक्ट्रेस ने ‘जोनस’ सरनेम के साथ ‘चोपड़ा’ भी हटा दिया। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनस से तलाक ले रही हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों से लग रहा था कि प्रियंका और निक (Priyanka Nick Relation) के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि अब प्रियंका के एक कमेंट से सारी बातों का खुलासा हो गया कि वह तलाक लेना चाहती हैं या अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं?

दरअसल, निक जोनस (Nick Jonas Video) ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक को हार्ड वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने तमाम रुमर के बीच इस पोस्ट पर कमेंट किया है। जो तलाक की अफवाहों को खारिज करता है। उन्होंने अपने कमेंट में इच्छा जताई है कि वह जिंदगी भर अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उनकी बांहों में मरना चाहती हैं।

Priyanka Chopra- Nick Jonas Divorce

आपको बताते चले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Reaction) ने अपने कमेंट में लिखा,”गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं.” इसके साथ उन्होंने प्यार वाले इमोजी भी ऐड की। प्रियंका चोपड़ा के इस कमेंट से साफ होता है कि वह निक से अलग नहीं होना चाहती हैं। उनके साथ जिंदगी बिताना चाहती हैं। प्रियंका के इस कमेंट से लोगों को राहत मिली है। हजारों लोगों ने प्रियंका के इस कमेंट को लाइक किया है और कमेंट पर खुशी जताई है।

प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने दिया रिएक्शन

इससे पहले, मां मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक पर रिएक्शन दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी प्रियंका चोपड़ा और निक (Priyanka Nick Divorce Rumours) की शादी में चल रही परेशानी की अफवाहों के बारे में बात की और कहा कि, “यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं.”

2018 में हुई थी निक-प्रियंका की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी। पहले दोनों की शादी हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। दोनों की शादी बहुत ही आलिशान तरह से हुई थी, जिसे अटेंड करने तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap Dog Of Cinema: अनुराग कश्यप को बताया सिनेमा का कुत्ता, ट्रोलर्स को मिला ‘भौ भौ’ का जवाब

ताज़ा ख़बरें