Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने कर ली सगाई, कपल को मिल रही हैं बधाईयां

आप सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो शेयर करके बधाई दी है। बधाई संदेश में संजीव अरोड़ा ने लिखा है कि मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं

Parineeti Chopra Raghav Chadha Affair: बॉलीवुड और टीवी जगत में आजकल शादियों का मौसम चल रहा है। हाल ही में कई सितारों ने अपने प्यार को शादी का जामा पहनाकर हमेशा के लिए एक हो गए हैं। फिर भी कई ऐसे हैं जिनके प्यार की अफवाहें फैल रही हैं। इन्ही में से एक हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन परिनीति चोपड़ा। जी हां आजकल परिनीति चोपड़ा को नया प्यार मिल गया है। परि का ये प्यार उन्हे आप सांसद राघव चढ्ढा में दिखा है। दोनों हाल ही में कई मौकों पर एक साथ देखे गएं हैं।

परिनीति और राघव चढ्ढा के आउटिंग की फोटोज पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और इसकी गूंज संसद तक भी पहुंच गई थी। अब इस मामले में अपडेट्स ये है कि इन दोनों को आप के एक सांसद ने बधाई दी है। बधाई देने का मतलब साफ है कि क्या दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। हालाकि परिनीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की तरफ से दोनों के रिश्तों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।लेकिन आप सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो शेयर करके बधाई दी है। बधाई संदेश में संजीव अरोड़ा ने लिखा है कि मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का प्यार, साथ हमेशा बना रहे। मेरी तरफ से आप दोनों को शुभकामनाएं।

सोशल मीडिया पर आप सांसद की बधाई के साथ ही यूजर्स भी तरह तरह के कमेंट्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अरे भाई क्या इतना रिश्ता कंफर्म हो गया। एक अन्य ने लिखा है कि परिनिति चोपड़ा जल्द ही आम आदमी पार्टी की एमएलए बन जाएगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि अब लोग क्या क्या प्रमोट करने लगे हैं।

सगाई की अफवाहों और बधाई संदेशों के बीच में परिनीति चोपड़ा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट की गई हैं। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे को जानते हैं। इससे पहले परिनीति के कुछ दूसरे लोगों के साथ भी डेटिंग की खबरे थी लेकिन अब उन सभी पर विराम लग गया है।

ये भी पढ़े: Taapsee Pannu की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हिंदू धर्म का अपमान करने पर केस हुआ दर्ज

ताज़ा ख़बरें