Paresh Rawal  ने कहा Hera Pheri 3 में Kartik Aaryan का एक दूसरा किरदार होने वाला था, बोले कार्तिक का किरदार राजू से बिल्कुल अलग था 

परेश रावल ने बताया कि हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन का एक दूसरा किरदार होने वाला था।

Paresh Rawal  Kartik Aaryan character in  Hera Pheri 3 was different: फिल्म हेरा फेरी 3 जिसमें पहले अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाना था। लेकिन फैंस की नाराजगी के चलते इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट नहीं किया  गया था। हेरा फेरी 3 के एक्टर परेश रावल जिन्होंने पिछले साल खुद पुष्टि की थी कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जायेगा, अब उन्होंने बताया है कि फिल्म में कार्तिक का किरदार कैसा होने वाला था?

परेश रावल ने हाल ही में न्यूज 18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में हेरा फेरी 3 पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’फिल्म में कार्तिक आर्यन का अलग ही रोल था। उन्हें राजू का किरदार नहीं निभाना था, जिसे पहली दो फिल्मों में अक्षय कुमार ने निभाया था। कार्तिक का किरदार राजू के किरदार से बिल्कुल अलग बनाया गया था। कार्तिक की भूमिका अलग थी और उनमें राजू की तुलना में एक अलग तरह की ऊर्जा थी। उनके किरदार का आधार अलग था। किसी को लोगों के रिएक्शन से डरना नहीं चाहिए। और एक बार जब लोग फिल्म देखते हैं, तो वे सारे रिएक्शन भूल जाते हैं।”

इसके अलावा परेश रावल ने यह भी बताया कि वे फिर हेरा फेरी (2006) के दौरान ओवर-कॉन्फिडेंट भी हो गए  थ। परेश ने कहा कि, ‘’मैं ओवर-कॉन्फिडेंट हो गया था और ऐसा नहीं होना चाहिए था। सुनील शेट्टी अन्ना गंभीर और ईमानदार थे और उन्होंने श्याम के किरदार  को अद्भुत तरीके से आगे बढ़ाया। हेरा फेरी जैसे कैरेक्टर और आधार हमारे पास बहुत कम आते हैं।’’

बता दें कि, हेरा फेरी 3 में अब अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ही अपने पुराने किरदारों में वापसी करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म का प्रोमो शूट कर लिया गया है। इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: Subhash Ghai ने अपनाई Gadar 2 की स्ट्रेटजी, Khalnayak को दोबारा सिनेमाघरों में करेंगे रिलीज, फिल्म के सीक्वल पर बोली यह बात 

ताज़ा ख़बरें