बहू Alia संग बिगड़ा नीतू का रिश्ता, समधन संग भी हुआ झगड़ा! Karan के शो में निकाली भड़ास

'एनिमल' की सक्सेस पार्टी के दौरान आलिया और नीतू को साथ देखा गया था। लेकिन पैपराजी के सामने आलिया ने अपनी सास नीतू कपूर को एक बार भी नहीं देखा।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फ़िल्म निर्माता करण जौहर अपने शो ‘कॉफी विद करण-8’ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस शो में बॉलीवुड दुनिया से जुड़े तमाम सितारे शामिल हो चुके हैं। आखरी बार शो में पापुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को देखा गया था। अब इसी बीच 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर और जीनत अमान ने शिरकत की है जिन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कहानी राज खोले। इसी बीच एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपनी पोती राहा कपूर के बारे में भी खुलासा किया।

सास संग ख़राब हुए आलिया के रिश्ते?
दरअसल, पिछले दिनों ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी के दौरान आलिया भट्ट और नीतू कपूर को साथ देखा गया था। इस दौरान आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और उनके पति यानी कि रणबीर कपूर भी साथ दिखाई दिए थे। लेकिन पैपराजी के सामने आलिया ने अपनी सास नीतू कपूर को एक बार भी नहीं देखा और ना ही इन सास बहू ने एक साथ फोटो लिए। इसके बाद से ही लगातार यह कयास लगाया जा रहे थे कि नीतू कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते बिगड़ गए हैं। अब इसी बीच जब नीतू ने बहु आलिया संग अपने रिश्ते पर बातचीत की तो दोबारा यह मामला चर्चा में आ गया। हालांकि इस दौरान नीतू कपूर ने बेहद दिलचस्प बात बताई।

कैसी है नीतू की पोती राहा?
उन्होंने अपनी पोती के बारे में बात करते हुए बताया कि, वह बहुत ही खूबसूरत और चंचल है। वह अपनी पोती की वजह से कभी-कभी बहू आलिया भट्ट और समधन सोनी राजदान के साथ झगड़ा कर बैठती है। दरअसल, आलिया की मां सोनी राजदान चाहती है कि राहा सबसे पहले ‘मम्मा’ बोले। नीतू की बात सुनकर करण इस दौरान शॉक्ड हो जाते हैं और खूब हंसते हैं।

इसके बाद नीतू बताती है कि आलिया जब एक दिन घर आई तो आलिया ने बताया कि राहा उसे ‘मम्मा’ बोल रही थी। फिर नीतू ने बताया कि, राहा ‘दा दा’ बोलती है ‘ना ना’ नहीं।। इस पर दोनों सास बहू के बीच प्यारी सी नोंकझोंक देखने को मिलती है। नीतू कपूर ने इस दौरान यह भी बताया कि वह अपनी पोती राहा कपूर का नाम काफी पसंद करती है क्योंकि राहा को देखते ही उन्हें राहत महसूस होती है, ऐसे में राहत का नाम काफी खूबसूरत है।

एक साल की हुईं राहा
बता दें, हाल ही में राहा कपूर एक साल की हो गई है। इस खास मौके पर पूरे कपूर खानदान ने बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी रचाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

ये भी पढ़ें: फैन के सेल्फी लेने पर भड़की Hema Malini, गुस्साए लोगों ने एक्ट्रेस को सुना डाली खरीखोटी

ताज़ा ख़बरें