Nana Patekar ने बताया अपना दुख कहा अच्छी शक्ल न होने कारण उन्हें काम नहीं मिला, बोले आजकल किसी भी सुपरस्टार का स्टारडम नहीं है

नाना पाटेकर ने बताया है कि कैसे अच्छे लुक्स न होने का कारण उन्हें इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा।

Nana Patekar On Not Getting Work Because Of  Not Having Good Looks: नाना पाटेकर बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके पास अच्छा चेहरा न होने के बावजूद भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नाना ने अपने अभिनय के दम पर 90 के दशक में ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ और ‘प्रहार’ जैसी हिट फिल्में दी थी। लेकिन नाना को भी शुरुआत में गुड लुक्स न होने के कारण फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था और उन्हें कई दिनों तक काम भी नहीं मिला था। 

नाना ने हाल ही में  DNA को दिए एक इंटरव्यू में अच्छे चेहरे न होने का कारण एक्टर्स को स्ट्रगल करने और आजकल के सुपरस्टार्स के स्टारडम पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। नाना ने अच्छा चेहरा न होने पर एक्टर्स को काम न मिलने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘’उस वक्त हमें मौका नहीं मिला था, हमारे जैसे चेहरे लेके आये हुए लोगों को। जैसे ओम पुरी को चेहरा नहीं था, इरफान को कोई चेहरा नहीं था। मेरा कोई चेहरा नहीं था, मनोज बाजपेयी को कोई चेहरा नहीं था। रघुबीर यादव को चेहरा नहीं था। अब हम सबको OTT के जरिए एक स्टेज मिल गया है अपना हुनर ​​दिखाने का। OTT पर लोगो ने उनको पहचान लिया, और उन्हें अच्छा कहने लगे।’’

इसके अलावा नाना ने बताया है कि आजकल किसी भी सुपरस्टार का कोई स्टारडम नहीं है। नाना ने का कि उनके वक्त में लोगों को दिलीप कुमार, राज कपूर और देवानंद की फिल्में याद होती थी। लोग उनकी फिल्में नहीं भूला करते थे। वो एक्टर्स अब गुजर गए हैं, लेकिन फिर भी लोगों को आज भी उनके बारे में पता है और आज भी लोग उन्हें नहीं भूल पाते। लेकिन आजकल हर हफ्ते एक स्टार बदल जाता है। आजकल स्टारडम को बॉक्स ऑफिस की सफलता से मापा जाता है। अब स्टारडम नहीं सिर्फ बॉक्स ऑफिस के आंकडे रह गए हैं, जिसकी फिल्म ने अच्छे पैसे कमा लिए वो आज सुपरस्टा है। 

नाना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड के सुपरस्टार Dev Anand का Juhu स्थित बंगला बिका, अब बंगला इस चीज में किया जायेगा तब्दील, इतनी मोटी रकम में बिका बंगला

ताज़ा ख़बरें