Mumbai Saga Trailer: फिल्म ‘मुंबई सागा’ में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी दिखेंगे फूल एक्शन में, देखें जबरजस्त ट्रेलर

जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फ़िल्म मुंबई सागा (Mumbai Saga) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया। फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

Mumbai Saga Trailer: बॉलीवुड के एक्शन हीरो एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फ़िल्म मुंबई सागा (Mumbai Saga) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया। फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। ट्रेलर में आप देख सकते है जॉन एक बार फिर फुल एक्शन अवतार में हैं। जमकर मारधाड़ कर रहे हैं और रही-सही कसर डायलॉगबाज़ी पूरी कर रही है। इमरान हाशमी पुलिस अफ़सर के रोल में हैं, जो गैंगस्टर बने जॉन का एनकाउंटर करना चाहता है।

फ़िल्म की कहानी अस्सी और नब्बे के उस दौर में स्थापित है, जब मुंबई में गैंगस्टर्स का बोलबाला था। सड़कों-रास्तों पर छोटे-मोटे कारोबार कर रहे दुकानदारों से हफ़्ता वसूली के दृश्य आम थे। ऐसे में अमर्त्य राव उनके ख़िलाफ़ खड़ा होता है और अपने दुस्साहस और ताक़त से ख़ौफ़ का दूसरा नाम बन जाता है। जैसा कि ट्रेलर में अमर्त्य राव कहता भी है- बंदूक तो सिर्फ़ शौक के लिए रखता हूं, डराने के लिए नाम ही काफ़ी है। अमर्त्य राव का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जाता है। दिन-दहाड़े बीच सड़क पर वो एक इंडस्ट्रियलिस्ट को मार डालता है। अमर्त्य के कई दुश्मन बन जाते हैं। उसे मारने वाले पुलिस अफ़सर के लिए 10 करोड़ इनाम का एलान किया जाता है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बने इमरान हाशमी उसके पीछे पड़ जाते हैं।

ये भी पढ़े: Roohi New Song Out: गोभी का फूल देकर राजकुमार राव ने किया जान्हवी कपूर से प्यार का इज़हार

Mumbai Saga Trailer

मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फ़िल्म में जॉन और इमरान के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते, अंजना सुखानी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। मुंबई सागा की कहानी बॉम्बे में बदलाव को रेखांकित करती है। अस्सी-नब्बे के कालखंड में स्थापित फ़िल्म मिलों के बॉम्बे को गगनचुम्बी इमारतों वाली मुंबई में बदलते हुए और इस दौरान अपराध की भूमिका को प्रदर्शित करती है। फ़िल्म का पहला गाना शोर मचेगा 28 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। जॉन और इमरान की इस साल यह पहली रिलीज़ है। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। मुंबई सागा 19 मार्च को बॉक्स ऑफ़िस पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार से टकराएगी।

ताज़ा ख़बरें