अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में खत्म हुआ इस एक्ट्रेस का करियर, इंडस्ट्री छोड़ बनी साध्वी, जीती हैं गुमनाम जिंदगी!

आखिरी बार ममता कुलकर्णी को साल 2000 में आई फिल्म 'छुपा रुस्तम' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री रही है जिस पर किसी की नजर रहे ना रहे, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन की हमेशा नजर रही है। जी हां ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन से डर कर अपना करियर खत्म कर लिया। यह फिर इन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर गुमनामी की जिंदगी जीना पसंद किया। इनमें से एक पॉप्युलर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। ममता कुलकर्णी एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी जिन्होंने अपने करियर में हर किसी के साथ काम किया। लेकिन फिर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज 20 अप्रैल को ममता कुलकर्णी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

तमिल फिल्म से शुरू हुआ था करियर
20 अप्रैल 1972 को मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मी ममता कुलकर्णी कभी भी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी। हालांकि किस्मत में उनका एक्ट्रेस बनना ही लिखा था। रिपोर्ट की माने तो एक डायरेक्टर ने उनकी खूबसूरती को देखते हुए उन्हें फिल्म में लिया था। इस बीच उन्हें काम तो मिल गया लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्हें थोड़े धक्के भी खाने पड़े। इसी बीच वह एक तमिल फिल्म से काफी पॉपुलर हुई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। उन्होंने सबसे पहले फिल्म ‘तिरंगा’ में काम किया जिसमें वह राजकुमार और नाना पाटेकर जैसे बड़े अभिनेता के साथ नजर आई।

बॉलीवुड को दी हिट फ़िल्में
इसके बाद उन्होंने ‘आशिक आवारा’ में काम किया है जिसके लिए उन्हें अवार्ड भी मिला। इसके बाद ममता कुलकर्णी ने ‘नसीब’, ‘करण अर्जुन’,’क्रांतिवीर’, ‘आंदोलन’, ‘वक्त हमारा है’ जैसी करीब 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसी बीच खबर आई की ममता कुलकर्णी का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड डॉन से भी है। और अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में ही ममता ने अपना कैरियर दाव पर लगा दिया।

इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आखिरी बार ममता कुलकर्णी को साल 2000 में आई फिल्म ‘छुपा रुस्तम’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट की माने तो ममता कुलकर्णी अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर साध्वी का जीवन की रही है। हालांकि वह कहां है इस बात का किसी को कोई पता नहीं।

ये भी पढ़ें: जब Madhuri की ख़ूबसूरती देख होश खो बैठे थे अजय देवगन, एक्ट्रेस के खातिर सिगरेट से दाग लिया था चेहरा!

ताज़ा ख़बरें