Mahesh Manjrekar ने बताया कि Akshay Kumar की क्या चीज Chhatrapati Shivaji Maharaj से मिलती है? 

महेश मांजरेकर ने फिल्म ‘वेदात मराठा वीर दौडले सात’ में अक्षय कुमार की कास्टिंग को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

Mahesh Manjrekar on Akshay Kumar  Chhatrapati Shivaji Maharaj similarity: बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के प्रतिभाशाली निर्देशक और एक्टर महेश मांजरेकर इन दिनों अपनी आगामी मराठी फिल्म ‘वेदात मराठा वीर दौडले सात’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। महेश इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज जी के किरदार में अक्षय को कास्ट करने पर महेश ने अपने विचार साझा किए हैं। महेश ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय की कास्टिंग पर विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार मैंने खुद कई मराठी फिल्मों में किया है। लेकिन इस फिल्म के लिए हमे छत्रपति शिवाजी महाराज का एक यंगर वर्जन चाहिए था। इसके अलावा हम चाहते थे कि एक एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह दिखे भी। अक्षय में यह क्वलिटी थी, इसलिए अक्षय को कास्ट किया गया है।’’ 

आगे महेश ने कहा कि,’’इसके अलावा अक्षय कुमार की नाक बिल्कुल छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह है। हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीरें तो नहीं है, लेकिन उनके स्केच में ऐसे ही वर्णन किया गया है। इसके अलावा अक्षय इस रोल करने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक थे। अक्षय का हमेशा से कहना है कि महाराष्ट्र उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। साथ में अक्षय मराठी भी काफी अच्छी बोलते हैं, जोकि इस किरदार के लिए महत्वपूर्ण बात है।’’

अब देखते हैं कि अक्षय इस फिल्म में  छत्रपति शिवाजी महाराज जी का किरदार किस तरह से निभाते हैं। हालांकि, वे छत्रपति शिवाजी महाराज जी के लुक में काफी जंच रहे थे। फिल्म ‘वेदात मराठा वीर दौडले सात’ इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इसको तमिल, तेलुगू, हिंदी और मराठी में रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार OMG 2, बड़े मियां-छोटे मियां और हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar अगर हीरो न होते तो एक बड़े पॉकेट मार बनते, Divya Bharti बहुत ही अच्छी थी: Guddi Maruti

ताज़ा ख़बरें