Ma Anand Sheela ने बताया कि Vinod Khanna, Osho के आश्रम पर किस तरह से रहते थे, बोलीं जब भी उन्हें कोई दिक्कत होती थी तो वो मेरे पास आते थे?

बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना जिन्होंने अपने करियर में इतने ज्यादा सफल होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था और ओशो के आश्रम में रहने लगे थे, उनके बारे में मां आनंद शीला ने बताया है।

Ma Anand Sheela Told How Vinod Khanna Lived At Osho’s Ashram: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना जोकि अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के दौर में एक बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए थे। विनोद 70 के दशक में ही सुपरस्टार बन गए थे और वे कई हिट फिल्में दे रहे थे, लेकिन 80s की शुरुआत में ही विनोद ने संन्यास लेने का फैसला लिया और साल 1982 में वे अमेरिका में ओशो के आश्रम में चले गए। विनोद ने अपना काफी लंबा समय ओशो के आश्रम बिताया था और जब यह आश्रम बंद हुआ, तो वे वापस भारत आ गए। इसी बीच ओशो की सेविका और शिष्या मां आनंद शीला ने बताया कि आश्रम विनोद खन्ना किस तरह है रहते थे?

मां आनंद शीला ने हाल ही में  दास्ता यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में विनोद खन्ना बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’मैं भगवान रजनीश  और संस्था की देखभाल में बहुत व्यस्त थी। जब विनोद कोई समस्या समस्या होती थी, तो मैं उन्हें देखता थी, या अगर मैं उन्हें सड़क पर देखता थी, तो हम हाथ हिलाकर नमस्ते कहते थे। मेरा विनोद के साथ बस इतना ही संपर्क था।’’

इसके अलावा मां आनंद शीला ने यह भी बताया कि विनोद खन्ना भले ही सुपरस्टार थे, लेकिन उन्हें आश्रम में एक सुपरस्टार की तरह ट्रीट नहीं किया जाता था, वे भी एक वहां सेवक और शिष्य की तरह ही रहते थे। आनंद शीला ने कहा कि, ‘’भगवान रजनीश  के पास केवल एक ही बड़ा स्टार था। और वो स्टार खुद भगवान रजनीश ही थे। मुझे कोई अन्य स्टार प्रभावित नहीं कर सका।’’ इस आश्रम में विनोद खन्ना को कैसे एक माली का काम दिया गया, इसके बारे में बताते हुए आनंद शीला ने कहा कि, ‘’यह हमारे पर्सनल मैनेजर द्वारा तय किया गया था। उनका नाम विद्या हुआ करता था, और उनके अपने सहायक होते थे। भगवान रजनीश के मूल दिशानिर्देशों के अनुसार, वे तय करते थे  कि लोगों को कहाँ रखा जाए।’’

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan ने Krrish 4 की स्क्रिप्ट को किया फाइनल, फरवरी से शूटिंग शुरू, फिल्म में Priyanka Chopra आ सकती हैं नजर 

ताज़ा ख़बरें