Kumar Sanu ने कहा कि Gulshan Kumar के मर्डर में Nadeem का नाम आना काफी चौंकाने वाला था, Meenakshi Seshadri के कारण अपनी पहली शादी टूटने पर बोली यह बात 

कुमार सानू ने म्यूजिक डायरेक्टर नदीम के गुलशन कुमार मर्डर केस में नाम सामने पर अपने विचार रखे हैं। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ अपने अफेयर पर भी सच्चाई बताई है।

Kumar Sanu On Nadeem And Meenakshi Seshadri: बॉलीवुड के स्टार सिंगर कुमार सानू जोकि पिछले 30 सालों से अपने सॉन्ग्स के जरिए दर्शकों को मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं, उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर नदीम के साथ काम करने और मीनाक्षी शेषाद्रि के कारण अपनी पहली शादी के टूटने की अफवाहों पर अपने विचार रखे हैं। 90s में टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें नदीम का नाम भी सामने आया था, गुलशन कुमार की हत्या के बाद ही नदीम भारत से भाग गए थे और लंदन में शिफ्ट हो गए थे, सानू ने इसपर भी अपने विचार रखे हैं। 

कुमार सानू ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में म्यूजिक डायरेक्टर नदीम पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’नदीम जब यहां से चले गए थे,तब हमारा संपर्क बहुत ही कम हुआ था। कुछ फिल्मों में हमने गाना गाया था, जो नदीम लंदन से रिकॉर्ड करवाया करते थे। और कुछ दिन तक ऐसा चला और उसके बाद भी कई सारे गाने गाए। लेकिन जब नदीम और श्रवण जी की जोड़ी टूट गई, तो फिर उस प्रकार का म्यूजिक नहीं बन पाया।’’ 

आगे कुमार सानू ने नदीम को गुलशम कुमार के मर्डर केस में लिप्त जाने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, जब उनका नाम इस मामले में आया था, तो मैं काफी हैरान हो गया था। मुझे आज भी यकीन नहीं होता है कि ये लोग ऐसा काम कर सकते हैं। एक कलाकार ऐसा कर सकते हैं, फिर भी जो फैसला आता है और न्यायलय जो भी करते हैं, वो सही करते हैं। तो मेरे को विश्वास नहीं होता है यह चीज आज भी। अब ठीक है लोगों को जो मानना है, अब नदीम जी भी आए नहीं ना, तो यह प्रॉबल्म हो गया, नदीम जी अगर यहां आ जाते और अपने को साबित करते कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि जब कोई अपने आप को छुपाता है, तो शक और बढ़ जाता है, तो शायद कुछ ऐसा ही हुआ होगा।’’

इसके अलावा कुमार सानू ने उन अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा गया है कि उनकी पहली शादी टूटने का कारण अभिनेत्री मीनाक्षी शेष्रादी से उनका अफेयर था। इस अफवाह को झूठा बताते हुए सानू ने कहा कि, ‘’मैं आजतक उनसे मिला भी नहीं हूं और नहीं वो मुझसे मिली हैं, तो अफेयर कहा से हो गया।’’ 

ये भी पढ़ें: Deewana 2 के लिए Sonu Nigam और Bhushan Kumar ने मिलाया हाथ

ताज़ा ख़बरें