KRK ने Varun Dhawan को बताया डी-ग्रेड एक्टर, बोले यह फिल्म भी फ्लॉप होगी 

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे विवादित फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कमाल आर खान ने इस बार वरुण धवन को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है

KRK Varun Dhawan: फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कमाल आर खान जोकि अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। उन्होंने इस बार फिर एक विवादित बयान दे दिया हैं। कमाल ने इस बार बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता वरुण धवन पर निशाना साधा हैं। कमाल ने वरुण धवन को लेकर एक बड़ी बात बोली हैं। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वरुण धवन को लेकर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’डी ग्रेड अभिनेतावरुण धवन ने लगातार 5 फ्लॉप फिल्में दी हैं और #बवाल उनकी 6वीं फ्लॉप हो सकती है#जुगजगजियो#कुली नंबर 1#कलंक#अक्टूबर#भेड़िया!’’ हालांकि, कमाल के इस विवादित ट्विट पर अभिनेता वरुण धवन ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। 

कमाल का वरुण धवन पर यह विवादित ट्विट अभिनेता के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। वे कमाल के इस विवादित ट्विट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं भी पहली बार देख रहा हूं, एक हीरो जो कुध फ्लॉप है जिसका आज तक एक भी फिल्म नहीं चला वो दूसरे को ज्ञान दे रहा है। दूसरों को फ्लॉप बोल रहा है, आलोचना दूसरे पर करने से पहले खुद को भी देख लेना चाहिए।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भाई जी ये सारी फिल्में देशद्रोही से तो अच्छी होंगी और कलेक्शन भी जड़ा किया होगा देशद्रोही से।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’किसी की दुकान एक फ्लॉप (देशद्रोही)  के बाद ही बंद किसी की 5 फ्लॉप्स के बाद भी धड़ल्ले से चल रही है। बहुत ना इन्साफ़ी है krk के साथ।’’

वैसे अगर कमाल के इन आकंड़ों को देखें, तो वरुण धवन इन पांच फिल्मों में से दो फिल्में फ्लॉप दी हैं और बाकी तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत रही हैं। इस हिसाब देखा जाए तो वरुण धवन ने लगातार पांच फिल्में फ्लॉप नहीं दी हैं। बात करें उनकी आगामी फिल्म ‘बवाल’ की, तो इस फिल्म के हिट होने के आसार काफी ज्यादा हैं। 

वरुण की ‘बवाल’ को ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आयेंगी। फिल्म ‘बवाल’ सिनेमाघरों में 06 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: MC Stan के साथ कोल्ड वार पर Abdu Rozik टीम की सफाई, Rapper की इस हरकत से टूटी दोस्ती

ताज़ा ख़बरें