KRK ने Gadar 2 को बोला Gutter 2, Sunny Deol के फैंस ने क्रिटिक की क्लास लगा दी

फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर एक आपत्तिजनक बात बोली है।

KRK called Gadar 2 as Gutter 2 fans trolls critic: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में और बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और लोग भर-भर के इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने जा रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म को फिल्म इंडस्ट्रकी के विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने खराब फिल्म बता दिया है और फिल्म के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग भी किया है। 

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर  हैंडल से एक फिल्म गदर 2 पर आपत्तिजनक ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’भविष्यवाणी 97:- गदर 2 सॉरी गटर 2 इतनी बेहतरीन फिल्म है और अनिल शर्मा का निर्देशन इतना शानदार है कि उनके बेटे और देओल्स के अलावा कोई भी बॉलीवुड एक्टर उनकी फिल्म कभी नहीं करेगा। और ज़ोरदार पसली का चिचड़ा मालेगांव के स्टार उत्कर्ष इतने अच्छे अभिनेता हैं कि कोई भी निर्देशक उन्हें 2 मिनट का भी रोल नहीं देगा। गदर 2 फिल्म के नाम पर एक मजाक है।’’कमाल के इस आपत्तिजनक ट्विट पर अब फैंस उन्हें लताड़ रहे हैं। 

कमाल के इसी ट्विट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’उत्कर्ष ने तुम्हारे पूरी लाइफ में किए गए काम से कहीं बेहतर काम किया है। लुक की तुलना करना भूल जाओ तुम्हें  दूसरों पर कमेंट करने से पहले अपनी जगह जान लेनी चाहिए। और हमेशा याद रखें कि हम तुम पर नजर रखते हैं कि तुम क्या बकवास बोलते हो। तुम्हारे कंटेंट में कभी कोई दम नहीं रहा है।’’ 

वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमाल को लताड़ते हुए लिखा कि, ‘’शर्म आनी चाहिए आपको अपने आप को इंडियन कहते हुए। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह एक ब्लॉकबस्टर है और इसमें भारतीय पारिवारिक मूल्य हैं। एक पिता अपने बेटे के लिए कुछ भी कर सकता है!!’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कितना भी बोलो पब्लिक को कोई फर्क नहीं पड़ता।’’

ये भी पढ़ें: Gadar 2 और OMG 2 को लेकर Sunny Deol और Akshay Kumar के फैंस आपस में भिड़े, एक-दूसरे से लड़ने को हुए तैयार

ताज़ा ख़बरें