जाने कौन हैं Rakshit Shetty? जिसने परदे पर दिखाया कुत्ते और इंसान का अनोखा और प्यारा रिश्ता

Rakshit Shetty Biography - साउथ एक्टर रक्षित शेट्टी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालहिया उनकी  रिलीज फिल्म 777 चार्ली बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में यह जाननेके लिए हर कोई एक्ससाइटेड है कि आखिर कौन है रक्षित शेट्टी ? जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट। 

Rakshit Shetty Biography : एक्टर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी हालहिया रिलीज फिल्म 777 चार्ली (777 Charlie) को जो भी देख रहा है वह इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा हैं। रक्षित शेट्टी की फिल्म 777 चार्ली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों का बेशुमार प्यार पा रही हैं। इस फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जितने में कामयाब साबित हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन हैं रक्षित शेट्टी ?

दरअसल आपको बता दे कि रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) कन्नड़ सिनेमा के एक जाने माने एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। रक्षित शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर शॉर्ट फिल्म मेकर एक शार्ट फिल्म ‘लेटस किल गांधी (Lets Kill Gandhi) से की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी भी फिल्में की जो रिलीज ही नहीं हुई। फिर एक्टर रक्षित कौशिक ने 2010 में आई फिल्म ‘नाम अरैल ओंद दीना’ और फिल्म ‘तुगलक’ से फ़िल्मी दुनिया में एंट्री मारी। वही साल 2013 में आई ‘सिंपल अगि औंध लव स्टोरी’ एक्टर रक्षित शेट्टी की मेनस्ट्रीम फिल्म थी।   

आपको बता दे कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के ‘रक्षित शेट्टी’ (Rakhsit Shetty) एक जाने माने टैलेंटेड एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में आने से पहले रक्षित शेट्टी ने 2 साल तक एक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया। मगर वहां उनका मन लगा नहीं और फिर उन्होंने फिल्मों में अपना किस्मत आजमाया। पहले उन्होंने एक थिएटर ज्वाइन किया, और फिर 2 साल तक वहां काम करने के बाद रक्षित ने फिल्मों की तारक अपना कदम बढ़ाया। 

साल 2013 में आई ‘सिंपल अगि औंध लव स्टोरी’ वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई रोमांटिक लवस्टोरी थी जिसने रक्षित शेट्टी को पहचान दिलाई और उनके फ़िल्मी करियर को पंख दी। एक्टिंग में अपना किस्मत आजमाने के बाद रक्षित शेट्टी ने डायरेक्टर में अपना किस्मत का सिक्का आजमाया। रक्षित ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म उलीदावरू कंदानथे को डायरेक्ट किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म से रक्षित का कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नाम बन गया।

तो वही 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘किरिक पार्टी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन और कलेक्शन किया। इस फिल्म के लिए रक्षित शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला। आपको बता दे कि रक्षित शेट्टी के साथ एक किस्सा भी हुआ था साल 2019 में आई उनकी फिल्म ‘श्रीमन्नारायण’ वैसे तमिल, तेलुगु और कन्नड़ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की मगर बॉलीवुड में इस फिल्म को एक भी स्क्रीन नहीं दिया गया। बावजूद इसके फिल्म ने साउथ इंडस्ट्री पर अपने सफलता का परचम लहराया। 

वही अब रक्षित शेट्टी की फिल्म 777 चार्ली (777 Charlie) 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस फिल्म में एक कुत्ते और इंसान की गहरी और प्यारी दोस्ती को बखूभी दिखाया गया हैं।  फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुआ हैं। 

बात करें अगर रक्षित शेट्टी के लव लाइफ के बारें में तो एक्टर का नाम नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा गया था। ख़बरों की माने तो फिल्म किरिक पार्टी के दौरान रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी एक साथ मिले थे और तभी से दोनों की केमिस्ट्री को लेकर अक्सर चर्चाएं होती थी। बता दे कि इस फिल्म के शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। यही नहीं बल्कि साल 2017 में दोनों ने सगाई भी की थी, मगर एक साल बाद दोनों अलग हो गए। इस खबर ने फैंस को दुःख पहुंचाया था।

ये भी पढ़ें : CONFIRMED! Ranbir Kapoor की Brahmastra में Shahrukh Khan का होगा ये दमदार किरदार, पढें पूरी खबर

ताज़ा ख़बरें