जानें कैसे शुरू हुई Kajol और Ajay Devgn की लव स्टोरी? अदाकारा का पैच-अप कराते कराते दे बैठे अपना दिल

Kajol - Ajay Devgn Love Story : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे शुरू हुई एक्ट्रेस काजल और उनके पति अजय देवगन की लव स्टोरी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Kajol – Ajay Devgn Love Story : खूबसूरत अदाकारा काजोल (Kajol) इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है। आज काजोल अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री को काजोल ने कई बेहतरीन फिल्में दी है। उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इस बात से तो हर कोई वाकिफ ही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बेहद बातूनी और खुशमिजाज किस्म की है। काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) से 24 फरवरी 1999 को शादी रचाई थी।

वैसे बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। जहां ऑन स्क्रीन इन दोनों की कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता है वही ऑफ स्क्रीन भी इन दोनों की केमिस्ट्री सबसे अनोखी मानी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब एक्ट्रेस काजोल अजय देवगन को जरा भी पसंद नहीं करती थी। मगर वह अजय से उस दौर में अपनी लव लाइफ की टिप्स मांगा करती थी। यह बात जानकर आपको भी हैरानी होगी कि को काजोल को लव टिप्स देते देते, अजय देवगन उन्हें अपना दिल दे बैठे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में किसी को डेट कर रही थी। उस वक्त वह अजय के पास अक्सर लव टिप्स के लिए जाया करती थी। मगर कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया और तभी अजय (Ajay Devgn) उनका पैचअप कराने की काफी कोशिश कर रहे थे। इस दौरान अजय देवगन अपना दिल काजोल पर हार बैठे और फिर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

साल 1995 में आई फिल्म हलचल में  अजय और काजोल ने पहली बार एक साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जहां अजय बेहद ही चुपचाप रहते थे वही काजल बातें करना बहुत पसंद करती थी। लेकिन तभी अजय ज्यादा बात नहीं करते थे और इस वजह से काजोल को उनपर बेहद गुस्सा आ गया था। और मन ही मन वह उन्हें ना पसंद करने लग गई थी। मगर फिर धीरे धीरे दोनों की दोस्ती बड़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर साल 1999 में 24 फरवरी को इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। 

यह भी पढ़ें : Vicky Kaushal की ‘Govinda Naam Mera’ नहीं देख पाएगी सिनेमाघर का मुंह, ओटीटी पर होगी रिलीज

ताज़ा ख़बरें