Kartik Aaryan ने Kriti Sanon को Valentine  Day पर किया प्रपोज

कार्तिक आर्यन ने आगरा से फिल्म शहजादा का एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें वे कृति को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं

Kartik Aaryan-Kriti Sanon: कार्तिक आर्यन जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, उन्होंने अपनी इस फिल्म की को-स्टार कृति सेनन को  वेलेंटाइन डे पर प्रपोज किया है। कार्तिक ने आगरा से अपनी फिल्म शहजादा के प्रमोशन का एक वीडियो साझा कर कृति सेनन को प्रपोज किया है। कार्तिक ने सच में कृति को प्रपोज नहीं किया हैं, उन्होंने बस आगरा के ताजमहल के सामने से कृति और उनका अपना एक मजेदार वीडियो डाला है। 

कार्तिक ने इस मजेदार वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा करते हुए लिखा कि, ‘’बंटू और समारा की तरफ से #HappyValentinesDay और साथ में एक शहजादा ऑफर…आज ही अपना टिकट बुक करें और पीवीआर ऐप के जरिए अपने प्रियजनों के लिए 1 टिकट मुफ्त पाएं !!#शहजादा इस शुक्रवार #17thFeb।’’ कार्तिक इस वीडियो में अपनी फिल्म शहजादा के सॉन्ग मैं पगला गया पर कृति के साथ ताजमहल के सामने एक रोमेंटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक रोमेंटिक डांस करते हुए कृति को अपनी गोद में उठा लेते हैं। कार्तिक ने यह डांस वीडियो साझा करते हुए अपने फैंस को वेलेंटाइन डे पर विश किया है। 

बता दें कि, कार्तिक की यह पोस्ट फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। इस पोस्ट पर फैंस भी काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आपको पता है कि!?? कृति कार्तिक आर्यन की होने वाली पत्नी हैं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने फनी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’पीछे लोगों को तो देखों कैसे देख रहे हैं।’’ इसके अलावा एक फैन ने और फनी कमेंट करते हुए लिखा कि,’’मूवी का नाम शहजादा हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि खुद को शाहजहाँ समझेंगे। या ताजमहल के आगे आकर डांस करेंगे।’’

बता दें कि, कार्तिक की यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म में सॉन्ग कैरेक्टर ढीला 2.0 को शूट करना बाकी था इसलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। कार्तिक और कृति फिल्म शहजादा से दूसरी बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म लुका-छिपी में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: Sunil Shetty ने दिया Hera Pheri 3 पर बड़ा अपडेट

ताज़ा ख़बरें