Kareena Kapoor ने बताया कि पहले कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में काम क्यों नहीं करती थी, बोलीं उनके पिता Randhir Kapoor ने परंपरा तोड़ी?

बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर ने बताया है कि क्यों पहले कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थी।

Kareena Kapoor Why  Kapoor Family  Women  Not Worked In Films: पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर का कपूर खानदान जोकि पिछले 94 सालों से बॉलीवुड पर राज करता आ रह है। कपूर खानदान की चार जनरेशन बॉलीवुड में काम कर चुकी है। कपूर फैमिली में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, रणधीर कपूर और शमी कपूर जैसे दिग्गज अभिनेता हुए, लेकिन इस परिवार में कभी भी महिलाओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके अलावा जो भी अभिनेत्री इस परिवार में शादी करती थी, उसे भी फिल्मों में काम करना छोड़ना होता था। लेकिन राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने इस परंपरा को तोड़ा और अपनी बेटियों-करिशमा कपूर और करीना कपूर को फिल्मों में आने दिया। हाल ही में करीना कपूर ने बताया है कि क्यों पहले कपूर खानदान की महिलाओं को फिल्मों में काम नहीं करने दिया जाता था और कैसे उनके पिता रणधीर ने यह परंपरा तोड़ी। 

करीना कपूर ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस के’ एक्सप्रेस अड्डा इवेंट पर इस बात पर अपने विचार रखे हैं। करीना ने कपूर खानदान में महिलाओं का फिल्मों में काम न करने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, “समय अलग था। 1970 के दशक में और चीजें अलग थीं, क्योंकि समय अलग था। जब उनकी शादी हुई तो उन्होंने वास्तव में कभी काम नहीं किया, लेकिन मुझे खुशी है कि मेरे पिता समय के साथ आगे बढ़े  और यही होना भी चाहिए। आपको अपने बच्चों के लिए खुद को बदलते रहना होगा। यह भी महत्वपूर्ण है, और पुराने समय में नहीं रहना चाहिए।’’

इसके अलावा करीना कपूर ने बताया कि कैसे रणधीर कपूर ने कपूर खानदान की महिलाओं को फिल्मों में काम करना का रास्ता खोला। करीना ने अपनी बड़ी बहन करिश्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘’मुझे लगता है कि मेरे पिता अब तक के सबसे अच्छे पिताओं में से एक रहे हैं। करिश्मा के समय में यह मुश्किल था क्योंकि वह पहली कपूर लड़कियों में से एक थीं जो फिल्मों में काम करने जा रही थी। मेरे पिता ने उन्हें सपोर्ट किया। मेरे पिता अपने समय से बहुत आगे थे।’’

 ये भी पढ़ें: Pooja Bhatt ने मैगजीन कवर के लिए पिता Mahesh Bhatt के साथ ‘किस’ करने पर कही यह बात, बोलीं SRK ने समझाई थी यह बात

ताज़ा ख़बरें