Taimur Ali Khan Birthday: 5 साल के हुए तैमूर अली खान, पॉपुलैरिटी के मामले में किसी स्टार से कम नहीं

बॉलीवुड के सबसे चहिते स्टारकिड तैमूर अली खान का आज 5वा जन्मदिन है। तैमूर अक्सर ही मीडिया की नजरो में रहते है

Taimur Ali Khan Birthday Special: करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान 5 साल के हो गए हैं। जन्म के साथ ही तैमूर की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा रही है। छोटी सी उम्र में ही तैमूर की पॉपुलैरिटी एक  स्टार से कम नहीं है। तैमूर जहां भी जाते हैं, पैपराजी उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। और फैंस भी तैमूर के हर फोटोज को पसंद करते है। 

तैमूर जन्म से ही काफी सुर्खियों में रहे है ,मीडिया की नजर अक्सर तैमूर पर लगी रहती है। करीना और सैफ के लिए उन्हें नॉर्मल चाइल्डहुड देना  काफी  मुश्किल हो गया लेकिन अब  धीरे-धीरे पेरेंट्स के साथ तैमूर को भी ये बात समझ में आ गई कि पैपराजी अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। यही वजह है कि तैमूर जब भी कैमरा देखते है तो वो अब खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज देते हैं। तैमूर की  गिनती सबसे पसंदीदा स्टारकिड्स में की जाती है। हर कोई तैमूर के लुक्स और स्टाइल पर फिदा है।

बाकि बच्चो की तरह तैमूर को भी चॉकलेट, टॉफी,आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है। कई बार तैमूर को आइसक्रीम कहते हुए स्पॉट किया गया है। 

तैमूर इस उम्र में भी काफी क्रिएटिव है। तैमूर अक्सर ड्राइंग करते नजर आते है। उन्होंने अपने घर की दीवार पर पेंटिंग बनाई थी। वहीं, वे क्ले से चीजें बनाते हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी पर क्ले से गणपति की मूर्ति भी बनाई थी। 

ये भी पढ़े: Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान ने किया ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल का ऐलान, एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

ताज़ा ख़बरें