Kapil Dev फिल्म 83 का यह सीन देखकर हो गए थे इमोशनल, बोले इमोशनल होने के बाद मैंने फिल्म देखना बंद कर दी, Ranveer Singh पर बोली यह बात 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने फिल्म 83 पर अपने विचार रखे हैं, उन्होंने फिल्म के एक सीन के बारे में बताया है जिसने उन्हें काफी ज्यादा इमोशनल कर दिया था।

Kapil Dev Became Emotional After Watching This Scene From The Film 83: साल 2021 में आई बॉलीवुड की फिल्म 83 दर्शकों को काफी पसंद आई थी, यह फिल्म साल 1983 के विश्वकप पर भारत की जीत पर आधारित थी। इस फिल्म में  कपिल देव से लेकर साल 1983 की भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य क्रिकेटरों की लाइफ के बारे में भी दिखाया गया था। इस फिल्म को देखने के बाद कपिल देव काफी भावुक हो गए थे,जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को देखना बंद कर दिया। 

कपिल देव ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट इस बारे में बताते हुए कहा कि,  ‘’हाँ मैं इमोशनल हो गया था। लेकिन उसके बाद मैंने फिल्म को  देखना बंद कर दिया। मैं इसे पहले ही एक से अधिक बार देख चुका हूं, और हम जानते हैं कि हमने क्या किया, हम कितनी बार खुद को देख सकते हैं? यह डिटैचमेंट के बारे में है, आपको इसे भूलना होगा।’’ कपिल ने फिल्म के एक इमोशनल सीन के बारे में भी बताया जिसने उन्हें काफी इमोशनल कर दिया था। कपिल ने इस सीन के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’सबसे इमोशनल सीन वो था जहां मान सिंह कोच ने मैदान पर सलामी दी थी। जब उन्होंने हमें टिकट देने से इनकार कर दिया था, तो मुझे लगता है कि वह बहुत ही भावुक क्षण था।’’

इसके अलावा कपिल ने यह फिल्म उन्हें कितनी पसंद आई इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, ‘’मैंने फिल्म दो-तीन बार देखी। अच्छी लगी मुझे फिल्म। अगर कोई फिल्म आप पर बनी है और वह आपको इतने पॉजिटिव तरीके से दिखा रही है, तो इसे नापसंद करना मुश्किल है। मेरी टीम ने अपना जीवन  फिर से जी लिया। हमारे बच्चों और पोते-पोतियों ने देखा कि हमने क्या किया। यह काफी अच्छा अनुभव था?’’

कपिल ने यह भी बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह को उनका किरदार निभाने के लिए कोई सलाह नहीं दी थी। कपिल ने कहा कि, ‘’रणवीर को स्क्रीन पर मुझे कैसे निभाना है, इस बारे में सलाह देना ‘गलत’ होता। उसने मेरे व्यवहार और बोलचाल के तरीके को समझने के लिए मेरे साथ समय बिताया था।’’

ये भी पढ़ें: Suniel Shetty अपने दामाद KL Rahul के कमबैक से हैं खुश, बोले उसके पास बड़ा दिल जो हमेशा….

ताज़ा ख़बरें