Kanika Kapoor Wedding: दुल्हनिया बनी कनिका कपूर, सामने आयी गौतम के साथ शादी की तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई है। लंदन में पुरे रीती -रिवाज के साथ उन्होंने शादी रचाई

Kanika Kapoor Wedding: सिंगर कनिका कपूर और बिसनेसमेन गौतम ने शादी रचा ली है। लंदन में इनकी शादी बड़े ही धूम-धाम से रॉयल अंदाज में हुई, और  अब शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। पिछले कई दिनों से कनिका लंदन में है। और शादी से पहले अपनी शादी की रस्मो को भी उन्होंने लंदन में ही पूरा किया। शादी के पहले हल्दी और मेहंदी के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। और अब शादी के फोटो भी खूब वायरल हो रहे है। 

अपनी शादी पर कनिका कपूर का लुक बेहद खूबसूरत था। उन्होंने बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने रेड स्टोन वाले हार और चोकर पहने हुए थे जो बेहद खूबसूरत लग रहे है। वही उनके पति गौतम के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कनिका से मैच करता हार पहना था।  साथ ही ब्राउन लेदर बूट्स और पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। गौतम अपने इस वेडिंग लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

इस शादी में गेस्ट की बात करे तो केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे, जिन्होंने इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी। कनिका और गौतम के वरमाला, सिन्दूर दान और फेरो के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। 

43 साल की कनिका की यह दूसरी शादी है। 18 साल की उम्र में उनकी पहली शादी हुई थी जो कुछ सालो बाद टूट गयी। कनिका को तीन बच्चे भी है आयाना, समारा और युवराज। तलाक के बाद कनिका ने अपने तीनो बच्चो की परवरिश अकेले की है।

ये भी पढ़े: Priyanka Chopra Jonas: एक्ट्रेस ने दक्षिण एशियाई प्रवासी को विश्व सिनेमा के वैश्विक मानचित्र पर रखने की बनाई योजना

ताज़ा ख़बरें