Pankaj Dheer को Rejection के बाद मिला था B.R. Chopra की Mahabharat में Karna का रोल, फिर ऐसे की थी तैयारी

फिल्म व टीवी अभिनेता पंकज धीर ने लहरें रेट्रो को दिए खास इंटरव्यू में बताया कि उन्होने पहले अर्जुन को रोल ठुकरा दिया था बावजूद इसके बीआर चोपड़ा ने उन्हे कर्ण का रोल ऑफर किया।

How Pankaj Dheer Got The Role Of Karna In BR Chopra Mahabharat: फिल्म व टीवी अभिनेता पंकज धीर को महाभारत के कर्ण का रोल निभाने के लिए जाना जाता है। पंकज धीर ने कर्ण को रोल इतने शानदार तरीके से निभाया था कि लोग आज भी उसकी तारीफ करते हैं। बीआर चोपड़ा के महाभारत के बाद भी कई धारावाहिक बने लेकिन पंकज धीर जैसी बेमिसाल अदायगी कोई दूसरा अभिनेता कर्ण के रोल के लिए नहीं कर पाया। पंकज धीर ने इस कर्ण के किरदार को साकार करने के लिए अपनी तरफ से भी कई इनपुट डाले थे। जिसने दुर्योधन और शकुनि जैसे किरदारों के बीच कर्ण के किरदार को निखारने में मदद की थी।

लहरें रेट्रो को दिए हाल ही में एक खास इंटरव्यू में इस बारे में विस्तार से बातें की हैं और बताया है कि जब उन्हे अर्जुन का रोल ठुकराने के बावजूद फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने कर्ण का रोल ऑफर किया। तब पंकज धीर कर्ण के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। रोल की गहराई को समझने के लिए फिर पंकज धीर ने स्टोरी लेखक राही मासूस रजा व दूसरे लेखको से मदद मांगी और फिर सब लेखकों ने मिलकर फिर पंकज को नवभारत टाइम्स पेपर पढ़ने और कई किताबों को पढ़ने का सुझाव दिया था। इसके बाद पंकज ने कर्ण को समझने के लिए कई किताबें पढ़ी और कर्ण के रोल का छोटे परदे पर अमर कर दिया था।

90 के दशक में रामायण के बाद महाभारत सबसे ज्यादा मशहूर धारावाहिक था। जिसे घर घर में बड़ी ही शिद्दत के साथ देखा जाता था। लहरें से बात करते हुए पंकज धीर ने ये भी बताया कि फिल्मों में असफल होने के बावजूद उन्होने हार नहीं मानी और प्रोडक्शन में काम करने लगे। साथ ही बीआर फिल्म्स में वो अंग्रेजी फिल्मों की डबिंग भी किया करते थे। यहीं डबिंग स्टूडियो में ही बीआर चोपड़ा ने उन्हे महाभारत में काम करने का ऑफर दिया था। पहले पंकज धीर को अर्जुन का रोल करने के लिए कहा गया था। पंकज के मुताबिक वो करीब 3 महीने अर्जुन के रूप में घूमते रहे। पर बाद में एक दिन बीआर चोपड़ा ने पंकज से कहा कि तुम्हे अर्जुन के एक किरदार बृहन्नला के लिए मूंछे निकलवानी पड़ेगी।

पंकज धीर बताते हैं कि फिर उन्हे कहा कि वो मूंछे नहीं निकलवाएंगे। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने स्टूडियो का दरवाजा दिखाकर पंकज को बाहर कर दिया था। फिर तीन महीने बाद पंकज को कर्ण के रोल के लिए बुलाया गया और बाकी इतिहास के रूप में दर्ज है। इस इंटरव्यू को पूरा देखने के लिए आप लहरें रेट्रो के यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं। महाभारत में काम करने से पहले पंकज की कई फिल्में भी रिलीज हो चुकी थी जो कामयाब नहीं हुई थी।

ये भी पढ़े: फैंस को नहीं पसंद आया SRK की Dunki का ट्रेलर, कुछ फैंस बोले ओवरएक्टिंग तो कुछ ने कहा बोरिंग ट्रेलर

ताज़ा ख़बरें