Hema Malini का बड़ा फैसला Sunny Deol के बेटे Karan Deol की शादी में इस कारण के चलते नहीं होंगी शामिल

सनी देओल के बेटे करण देओल अब शादी के बंधन में बंधने वाले है, उनकी शादी हेमा मालिनी शामिल नहीं होंगी।

 Hema Malini will not attend Karan Deol wedding: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 और अपने बेटे करण देओले की शादी को लेकर खबरों में बने हुए है। सनी के बेटे करण की शादी 18 जून 2023 को मुंबई में की जायेगी। करण अपनी गर्लफ्रेंड दिशा आचार्य से शादी के पवित्र बंधन में बधेंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि धर्मेन्द्र की पत्नी हेमा मालिनी अपने पोते करण देओल की शादी में हिस्सा नहीं लेंगी। 

सूत्रों से पता चला है कि हेमा मालिनी करण देओल की शादी में शरीक नहीं होंगी। हेमा ने हमेशा से देओल परिवार से दूरी बनाकर रखी है और इसीलिए वे नहीं चाहती है कि करण की शादी में शरीक हो। इसके अलावा शादी में शामिल होने की उनकी यह खबरें बिल्कुल बेबुनियाद है। यह खबर पक्की है कि हेमा, करण की शादी में हिस्सा नहीं ले रही है। 

हालांकि, हेमा मालिनी की दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल अपने भतीजे करण देओल की शादी में शामिल हो सकती है। यह दोनों कुछ समय के लिए करण की शादी में आ सकती है। सूत्रों की मानें तो इस शादी में सनी अपनी दोनों बहनों को न्योता दिया है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह दोनों करण की शादी में शामिल होंगी। 

सनी के बेटे करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने साल 2019 से फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2021 में उनकी फिल्म वेल्ले सिनेमाघरों में आई थी। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वे देओल परिवार की फिल्म अपने 2 में नजर आयेंगे। इस फिल्म को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया जायेगा। फिल्म में सनी, बॉबी, धर्मेन्द्र और करण नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बात करें सनी के वर्कफ्रंट की, तो वे गदर 2 में नजर आने वाले है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें:  Sunny Deol की Gadar के 22 साल हुए पूरे, फौजी Boota Singh के जीवन पर आधारित थी फिल्म, मीडिया ने गदर को लेकर लिखी थी घटिया बातें

ताज़ा ख़बरें