Golmaal के 17 साल: Rohit Shetty की पहली फिल्म हो गई थी  फ्लॉप फिर Ajay Devgn की वजह से रोहित बना पाए यह फिल्म, Sharman Joshi और Dino Morea को बाद में हुआ था पछतावा

गोलमाल को 17 साल पूरे हो गए हैं, इस फिल्म ने दर्शकों को काफी हंसाया था।

Golmaal completes 17 years facts about the film: बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल का पहले भाग ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ को 17 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को 14 जुलाई 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। यह रोहित शेट्टी की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म से ही रोहित शेट्टी और अजय देवगन की हिट जोड़ी का उदय हुआ है। लेकिन इस फिल्म से पहले रोहित शेट्टी के साथ कोई काम नहीं करना चाहता था। तो आज हम आपको इसी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बतायेंगे। 

फिल्म गोलमाल से जुड़े कुछ मजेदार किस्से: 

1.अजय देवगन ने थामा रोहित शेट्टी का हाथ: रोहित शेट्टी गोलमाल से पहले फिल्म जमीन (2003) को डायरेक्ट कर चुके थे। इस फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन थे। जमीन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई, इसके बाद कोई भी रोहित शेट्टी के साथ काम नहीं करना चाह रहा था। लेकिन अजय को रोहित पर पूरा विश्वास था और  उन्होंने फिर रोहित की फिल्म गोलमाल में काम किया। गोलमाल रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इसके बाद अजय और रोहित ने कई हिट फिल्में दी। 

2.डीनो मोरिया और शरमन जोशी ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी: रोहित शेट्टी ने इस फिल्म में एक रोल डीनो मोरिया को भी ऑफर किया था, लेकिन डीनो ने यह फिल्म नहीं की। जब फिल्म हिट हो गई और एक फ्रेंचाइजी में तब्दील हो गई, तो डीनो को काफी अफसोस हुआ। इसके अलावा शरमन जो इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन वे फिल्म फ्रेंचाइजी के बाकी भागों का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इस फिल्म के दूसरे भाग को लेकर शरमन और रोहित में कुछ कंफ्यूजन हो गया था, जिसके चलते शरमन फिल्म के बाकी भागों का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि, शरमन अब गोलमाल 5 में नजर आ सकते हैं।

3.गुजराती प्ले से इंस्पायर फिल्म: इस फिल्म की कहानी मिहिर भूटा और नीरज वोरा के गुजराती नाटक ‘अफलातून’ पर आधारित थी। नीरज वोरा इस फिल्म के स्क्रीनराइटर भी थे।

4.गोलमाल टाइटल सॉन्ग: फिल्म गोलमाल का टाइटल सॉन्ग ‘गोलमाल’ शॉन पॉल के सॉन्ग टेम्पेरचर से प्रेरित था।

ये भी पढ़ें: Salman Khan की Suryavanshi में Pervien Dastur को हटाकर Amrita Singh को कर लिया गया था कास्ट, परवीन बोलीं मुझे एक महीने बाद पता चला

ताज़ा ख़बरें