Gadar 2 ने सातवें दिन 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा किया पार, OMG 2 की रही ऐसी हालत

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही है, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

Gadar 2 and OMG 2 seventh day box office collection: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने में डटी हुई है। इस फिल्म ने अब भारत में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। गदर 2 का भारत में  ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ से अधिक है, लेकिन नेट कलेक्शन 283 करोड़ रुपए है। गदर 2 ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी लय बरकारर रखी है। 

गदर 2 ने भारत में सातवें दिन 22 करोड़ रुपए की कमाई की है। गदर 2 ने ओपनिंग डे (11 अगस्त) पर 40 करोड़ रुपए,  दूसरे दिन 43 करोड़, तीसरे दिन 51 करोड़ रुपए, चौथे दिन 38 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 55 करोड़ रुपए,  छठे दिन 34 करोड़ रुपए और सातवें दिन नेट 22 करोड़ रुपए की है, जिससे नेट कलेक्शन 283 करोड़ रुपए बैठता है। वहीं बात कर अक्षय कुमार की OMG 2 की तो इसने सातवें दिन भारत में  5 करोड़ रुपए की कमाई, जिससे इसका भारत में 84 करोड़ रुपए का कलेक्शन हो गया है। लेकिन वर्ल्वावाइड लेवल पर इस फिल्म ने 118 करोड़ रुपए कमा लिए है। 

ट्रेट एनालिस्ट की माने तो गदर 2 का पेस अब थोड़ा स्लो हुआ है, इस हिसाब से गदर 2 आठवें दिन लगभग 18 करोड़ रुपए की कमाई कर सकता है। इसके बाद यह फिल्म दूसरे हफ्ते में घुस जायेगी और दूसरे हफ्ते के अंत 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि, कुछ ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि गदर 2 लगभग 500 करोड़ रुपए के पास पहुंचेगी। वहीं OMG 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 180 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। अब देखते हैं कि यह दोनों फिल्में दूसरे हफ्ते के अंत में कितना कमाती है। वैसे यह दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने खुद सनी देओल की फिल्म गदर 2 को प्रमोट किया है। अक्षय ने अपनी फिल्म OMG 2 से गदर 2 को प्रमोट किया है। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 ने छठे दिन की इतनी कमाई, Pathaan के बाद बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, OMG 2 ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

ताज़ा ख़बरें