Fukrey 3 Box Office Collection Defeats SRK Jawan: हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त चार फिल्में एक दूसरे के सामने हैं। इन चारों फिल्मों में से हल्की फुल्की कॉमेडी से भरपूर पंकज त्रिपाठी और पुलकित सम्राट की लीड भूमिका से सजी फिल्म फुकरे 3 ने सभी को चारो खाने चित कर दिया है। यहां तक कि फुकरे 3 ने इस वीकेंड पर शाहरूख खान की जवान के कलेक्शन को पीछे छोड़ विनर के रूप में सामने आई है। फुकरे 3 के कलेक्शन को देखकर फिल्म समीक्षक भी सरप्राइज हैं। शाहरुख खान की जवान ने अब तक कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। इस वक्त जवान सिर्फ अपने आंकड़े को और बेहतर कर रही है।
ट्रेड एनालिस्ट के आंकड़ो की माने तो इस वीकेंड पर फुकरे 3 ने कमाल का कारोबार किया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की माने तो फुकरे 3 ने शनिवार,रविवार और सोमवार को अपने कलेक्शन में काफी सुधार किया है और रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 15.18 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। आंकड़ों की माने तो फिल्म फुकरे 3 ने अब तक 55.17 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। जानकारी के मुताबिक फुकरे 3 करीब 40 से 43 करोड़ के आसपास के बजट में बनी थी। ऐसे में इस फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है और अब वो 100 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ रही है।
#Fukrey3 puts up an EXCELLENT SCORE in its *extended* opening weekend… Biz on Sat – Sun – Mon witness a spike, the holiday factor has also helped, besides the hugely-popular brand-value… Now all eyes on Tue… Thu 8.82 cr, Fri 7.81 cr, Sat 11.67 cr, Sun 15.18 cr, Mon 11.69 cr.… pic.twitter.com/ewB3YPbgEd
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2023
फुकरे 3 के मुकाबले में शाहरूख खान की जवान की कमाई काफी फीकी रही है। जवान ने 26वें दिन सोमवार को 6.80 करोड़ का कारोबार किया है। जवान ने अब तक करीब 612 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि वहीं नाना पाटेकर की लीड भूमिका से सजी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वार ने अब तक करीब 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। करीब 10 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अभी अपनी लागत से ही काफी पीछे है और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ही सुस्त चाल से कमाई कर ही है।
फिल्म द वैक्सीन वार की कमाई को लेकर फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने विवेक अग्निहोत्री पर इससे पहले तंज़ कसते हुए कहा था कि फुकरे 3 जैसी कॉमेडी से भरपूर फिल्म ने इस वीकेंड में करीब 40 करोड़ का कारोबार किया है जबकि विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वार ने अब सिर्फ 3 करोड़। देश की जनता ने विवेक भाई की भारी बेइज्जती कर दी है। आखिर थोड़ा तो सम्मान देते बेचारे को।