Boney Kapoor ने शादी से पहले Sridevi के प्रेग्नेंट होने की बताई सच्चाई, बोले इस कारण से  हमें पब्लिक्ली शादी करनी पड़ी, श्रीदेवी की धार्मिक श्रद्धा पर बोली यह बात 

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने वाली बात को लेकर सच्चाई बताई है।

Boney Kapoor Tells Truth About Sridevi Getting Pregnant Before Their Marriage: बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर जिन्होंने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। इन दोनों की शादी को लेकर मीडिया में खबरें आई थी कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी। लेकिन यह एक बहुत बड़ी अफवाह थी। इस बात का खुलासा खुद बोनी कपूर ने किया है। बोनी ने बताया कि उन्होंने श्रीदेवी से 02 जून 1996 को ही शादी कर ली थी। लेकिन 1997 में उन्हें दोबारा पब्लिक्ली शादी करनी पड़ी। इसी को लेकर लोगों ने श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ाना शुरू कर दिया था। 

बोनी कपूर ने यूट्यूबर रोहन दुआ को दिए एक इंटरव्यू  में इस बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’श्रीदेवी के साथ मेरी दूसरी शादी शिरडी में हुई थी। हमने 02 जून को शादी की थी। हमने शादी के  वचन लिए, हमने वहाँ एक रात बिताई और जनवरी में ही जब उनकी प्रेग्नेंसी देखी गई तो हमारे पास सार्वजनिक रूप से शादी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। शादी 02 जून को शिरडी में हुई था। लेकिन पब्लिक्ली हमारी शादी जनवरी 1997 में ही हुई थी। यही कारण है कि कुछ लोग अभी भी लिखते हैं कि जान्हवी शादी से पहले पैदा हुई थी।’’

इसके अलावा बोनी कपूर ने श्रीदेवी की धार्मिक श्रद्धा के बारे में भी बताया है। बोनी ने बताया कि श्रीदेवी को भगवान में काफी विश्वास था। बोनी ने कहा कि, ‘’हम सब लोग काफी धार्मिक हैं। जान्हवी हर तीन महीने में तिरुपति जाती हैं। मेरी पत्नी श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर पैदल चलकर तिरुपति जाती थीं। जब भी मैं मुसीबत में होता था तो जुहू से सिद्धिविनायक तक नंगे पैर चलकर जाती थी।’’

बता दें कि, श्रीदेवी और बोनी कपूर ने एक-दूसरे को तीन-चार साल डेट करने के बाद साल 1996 में शादी की थी। बोनी को श्रीदेवी से दो बेटियां-जान्हवी कपूर औऱ खुशी कपूर है। श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था। 

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt इस महीने Leo समेत आने वाली साउथ की इन बड़ी पैन इंडिया फिल्मों में विलेन के रूप में गदर मचाने वाले हैं

ताज़ा ख़बरें