Bade Miyan Chote Miyan की रिलीज डेट हुई तय, Akshay Kumar, Tiger Shroff का लुक देखकर फैंस हुए पागल

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां की शूटिंग खत्म हो गई और इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट भी तय कर दी गई है।

Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar Tiger Shroff: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार और सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की आगामी सबसे बड़ी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की आधिकारिक रिलीज डेट तय कर दी गई है। इसके अलावा इस फिल्म के आधिकारिक पोस्टर भी जारी कर दिए गए है। फिल्म के पोस्टर देखकर फैंस पागल हो गए हैं। टाइगर और अक्षय इस फिल्म में साथ में देखकर फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। 

अक्षय और टाइगर की फिल्म ‘बड़े-छोटे मियां’ अगले साल 2024 में  सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कु्मार ने दी है। अक्षय ने इस फिल्म के पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’ईद 2024 पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।’’ अक्षय ने इस फिल्म के तीन पोस्टर साझा किए हैं। इन तीनों पोस्टर में में अक्षय और टाइगर जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। 

सझा किए गए पहली तस्वीर में अक्षय और टाइगर हाथों बदूंक लिए हुए हेलीकॉप्टर के आगे खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों अभिनेता बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके ऊपर से हेलीकॉप्टर निकलते हुए नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में दोनों हाथों में गन लिए हुए हेलीकॉप्टर से शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तीनों तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हे गए हैं। 

फैंस अक्षय और टाइगर की इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने अक्षय के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इसी का ही इंतजार था किंग।  लव यू बेस्ट रिलीज डेट है।क्या फाडू लुक है आप दोनों का।’’वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’दिल खुश कर दिया सर, यही सब टाइप फिल्में आप लायक हैं।… बहुत बढ़िया।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि,  ‘’बहुत बहुत उत्साहित हूं पाजी मुझे लगता है आप दोनों  तो आग लगा दोगे।

बता दें कि, इस फिल्म को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म से पहली बार टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: Arjun Rampal ने बताया कि Om Shanti Om में SRK का कौन सा किरदार ऊबाउ था?

ताज़ा ख़बरें