Amitabh Bachchan ने बताया कि वे KBC के सेट पर भागते हुए क्यों आते हैं, बोले मुझे कई लोगों ने रोका हैं?

अमिताभ बच्चन ने जोकि अक्सर केबीसी के सेट पर दौड़ते हुए एंट्री लेते हैं, वे ऐसा क्यों करते हैं इसके बारे में अभिनेता ने बताया है।

Amitabh Bachchan  why he comes running on  sets of KBC:बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन जोकि पिछले 20 सालों से गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को होस्ट करते आ रहे हैं। अमिताभ इस केबीसी के सेट पर अक्सर दौड़ते हुए एंट्री लेते हैं। अमिताभ इस शो पर दौड़ते हुए क्यों एंट्री लेते हैं, इसके बारे में बताया है। अमिताभ ने हाल ही में अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया है। 

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’भाग कर आने की प्रक्रिया , बनी थी हमारी ज़िद पे। बहुत रोका गया , कुछ और लोगों की हद पे। क्या जानें वो , जो मन में ठान ली हमने। दौड़ेंगे हम सदा , चाहने वालों के बल पे।’’ 

आगे इसी ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा कि, “दर्शकों के लिए तालियाँ, आसुत ऊर्जा की आवश्यकता के अनुरूप; उन्हें रखने में बहुत मेहनत लगती है, बिना लालच के खाना खिलाना। दर्शक ही शो बनाते हैं,”वे शो बनाते हैं, वे जिंदगी हैं, उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं किया जाता.. हमारे लिए उनका प्यार कभी खत्म नहीं होता। जो आवश्यक है वह आत्मविश्वास के साथ किया जाएगा; उनकी अंतिम कृपा, शाम का भजन।’’बता दें कि, केबीसी 2023 के  लिए प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका हैं। केबीसी 2023 जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जायेगा। 

https://srbachchan.tumblr.com/ (अमिताभ बच्चन का ब्लॉग)

आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने साल 2001 से इस शो को होस्ट करना शुरू किया था। अमिताभ के बाद शाहरुख खान ने भी इस शो को एक बार होस्ट किया था। लेकिन पिछले 20 सालों से अमिताभ ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ को यह शो ऐसे वक्त में मिला था, जब वे बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे थे। इस शो के बाद से अमिताभ के फिल्मी करियर में उछाल देखने को मिला था। 

अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे अब दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अमिताभ, प्रभास की पैन इंडिया फिल्म कल्कि 2998एडी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत में भी नजर आने वाले हैं। यह दोनों फिल्में अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। 

ये भी पढ़ें: Lucknow के Imambara में Gadar की शूटिंग के लिए नहीं दी गई थी इजाजत, फिल्म में इसलिए रखना पड़ा था Sunny Deol का हैंडपंप वाला सीन

ताज़ा ख़बरें