Akshay Kumar ने गाया Udd Jaa Kaale Kaava, Gadar 2 को लेकर बोला Oh My Gadar, फैंस को दोनों फिल्मों को लेकर बोली यह बात

बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 का समर्थन किया है।

Akshay Kumar sings Udd Jaa Kaale Kaava for Gadar 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 का समर्थन किया है। अक्षय ने सनी की इस फिल्म का सॉन्ग ‘उड़ जा काले कावा’ गाया है। अक्षय ने यह गाना खुद अपनी आवाज में अपनी फिल्म   OMG 2 में गाया है। अक्षय ने इस सॉन्ग का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। 

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए लिखा कि, #ओहमायगदर को इतना प्यार देने और हमें भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे महान सप्ताह देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और सामान #Gadar2 सिनेमाघरों में, #OMG2 सिनेमाघरों में।’’ अक्षय कुमार के इस ट्विट पर अब फैंस भी काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। 

एक फैन ने अक्षय के गदर 2 के इस जेस्चर के लिए ट्विट करते हुए लिखा  कि, ‘’अरे वाह क्या जेस्चर है तुम पर गर्व है अक्की भाई!! और आपको स्क्रीन पर वह गाना गाते हुए देखना वाकई अच्छा था, यह दर्शाता है कि हम भाईचारे के भीतर एक-दूसरे का कितना समर्थन करते हैं और प्यार करते हैं, बॉलीवुड सबसे बड़ा था और सबसे बड़ा रहेगा। तूफ़ान के ख़िलाफ़ सफलता के लिए बधाई।’’ अक्षय की इस जेस्चर पर एक फैन ने सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्म जानी दुश्मन पर एक मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अब जानी दुश्मन के सीक्वल की जरूरत है।’’  इसके अलावा एक और फैन ने अक्षय को सनी के साथ काम करने की सलाह देते हुए कहा कि, ‘’कृपया सनी देओल  के साथ एक फिल्म-कॉप फिल्म में काम करें, यह दर्शकों के लिए एक मजेदार फिल्म होगी।’’ हालांकि, अक्षय कुमार के इस ट्विट पर अभी तक सनी देओल ने किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं सनी की गदर 2 ने  261 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: Nadia Khan ने बताया कि Dharmendra ने कहा था कि उन्हें खुद फिल्मों में Sunny Deol के पाकिस्तान विरोधी डायलॉग अच्छे नहीं लगते हैं, लेकिन मजबूरी है

ताज़ा ख़बरें