Akshay Kumar अपने OMG 2 के को-स्टार Pankaj Tripathi के पिता के निधन पर हुए भावुक, बोली यह बात 

OMG 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है, इस पर अक्षय कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

Akshay Kumar gets emotional on demise of  Pankaj Tripathi father: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी 2 के अपने को-स्टार पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर भावुक हो गए हैं। पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन सोमवार को गया है, उनके पिता 99 वर्ष के थे। अक्षय कुमार ने पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पंकज त्रिपाठी के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, ‘’मेरे मित्र और सह कलाकार  पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुःख हुआ। माँ बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें।ॐ शांति।’’ हालांकि, अक्षय कुमार के इस ट्विट पर अभी तक पंकज त्रिपाठी ने किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

अक्षय के इस ट्विट पर फैंस पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर अपना-अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। एक फैन शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, ‘’ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये सुनकर वाकई बहुत दुख हुआ।’’ इसके अलावा  एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ओम शांति। पंकज त्रिपाठी जी के पिता जी की आत्मा को शांति मिले और त्रिपाठी जी को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति महादेव जी प्रदान करें।’’

बता दें कि, अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी अब अपने होमटाउन गोपालगंज, बिहार के लिए निकल पड़े है। वहां जाकर वे अपने पिता का आंतिम संस्कार करेंगे। 

ये भी पढ़ें: क्या Akshay Kumar, Sunny Deol के 56 करोड़ रुपए के लोन को चुकाने में कर रहे हैं मदद, अक्षय के स्पोक्सपर्सन ने बताई सच्चााई? 

ताज़ा ख़बरें